Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास को नई गति : कोयला उत्पादन, सौर ऊर्जा और निव…
महानदी भवन में केंद्रीय मंत्री से की सौजन्य भेंट
महानदी भवन में केंद्रीय मंत्री से की सौजन्य भेंट
राज्य सरकार

विकास को नई गति : कोयला उत्पादन, सौर ऊर्जा और निवेश पर फोकस

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, कोयला उत्पादन, खनन क्षेत्र के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी बढ़ाने, स्वच्छ ऊर्जा, सौर ऊर्जा, कोयला गैसीकरण और निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 May 2026, 12:26 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 02:46 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, विशेषकर औद्योगिक विस्तार, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

बैठक के दौरान राज्य में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को गति देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर भी सहमति बनी।

स्वच्छ ऊर्जा और नए रोजगार अवसरों पर चर्चा

इस अवसर पर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, कोयला गैसीकरण की संभावनाओं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार तथा खनिज संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इन प्रयासों से राज्य में निवेश के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए मार्ग खुलने की संभावनाओं पर बल दिया गया।

मुख्यमंत्री का बयान: विकास की नई दिशा में बढ़ रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश अनुकूल माहौल तैयार करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दे रही है।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक  रजत बंसल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें