Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
टॉकीज में युवाओं के बीच हुई झड़प,  हथौड़े से किया वार, सिर में लगे 6 टांके खौफ का खेल : 17 साल की छात्रा को ब्लैकमेल कर ठगे ₹14.5 लाख और आधा किलो सोना, 4 गिरफ्तार मासूमों को अनहोनी का डर दिखाकर कराया टोटका, सोने की बाली गुम होने पर शिक्षिका ने पार की हदें, DEO ने किया सस्पेंड बड़ा फर्जीवाड़ा : 56 लाख की जगह बंटे 9 करोड़, ED ने कुर्क की 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति टॉकीज में युवाओं के बीच हुई झड़प,  हथौड़े से किया वार, सिर में लगे 6 टांके खौफ का खेल : 17 साल की छात्रा को ब्लैकमेल कर ठगे ₹14.5 लाख और आधा किलो सोना, 4 गिरफ्तार मासूमों को अनहोनी का डर दिखाकर कराया टोटका, सोने की बाली गुम होने पर शिक्षिका ने पार की हदें, DEO ने किया सस्पेंड बड़ा फर्जीवाड़ा : 56 लाख की जगह बंटे 9 करोड़, ED ने कुर्क की 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
W 𝕏 f
होम महासमुंद पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगो…
नवा बिहान अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
नवा बिहान अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
महासमुंद

पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Aug 2026, 07:42 AM
महासमुंद
महासमुंद पुलिस द्वारा आम जनता को सचेत, सतर्क और जागरूक करने के लिए पूरे जिले में "नवा बिहान" अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम सार्वजनिक जगहों जैसे हाट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, बैंकों, चौराहों और गली-मोहल्लों में सीधे लोगों के बीच पहुँच रही है। वहाँ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने, सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, आपातकालीन सेवाओं, नशामुक्ति के संदेश और गौ-तस्करी की रोकथाम जैसे गंभीर मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक कर एक सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में दी गई जानकारी

नवा बिहान कैपेन के तहत गत सप्ताह जिले के ग्राम भंवरपुर, ग्राम तेन्दूकोना, ग्राम भुरकोनी चौकी बुन्देली, ग्राम छूईपाली, शास. हाई स्कूल पैकिन व सरस्वती शिशु मंदीर स्कूल ग्राम बटकी थाना सिंघोड़ा, ग्राम बावनकेरा व स्वामी आत्मानंद स्कुल पटेवा, ग्राम टुहलू, खल्लारी एवं ग्राम किशनपुर थाना पिथौरा मे जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, ग्राम क्षेत्रों के आम जनता को, साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गयी।  

मोबाईल पर ना करे अंजान लोगो से दोस्ती, पड़ सकती है भारी

पुलिस द्वारा लोगो को बताया जा रहा है की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें। लोगों से अपील की गई कि वे थर्ड पार्टी ऐप्स और अनजान लिंक्स से दूरी बनाएं रखें और अपनी संवेदनशील जानकारी कभी भी सार्वजनिक न करें। 
ठगी होने पर क्या करें:- यदि आप किसी साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो देरी न करें। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा अपने नजदीकी साइबर सेल या पुलिस थाने में भी सूचना दें।
आपातकाल में 'डायल-112' का करें उपयोग:- पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 'डायल-112' की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी दुर्घटना, विवाद या आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने से पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है। कम से कम समय में सहायता प्राप्त करने के लिए इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। 
स्कूली बच्चों को दी जानकारी
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
क्षेत्र में गौवंश तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यदि किसी को भी गौवंश तस्करी या अवैध परिवहन की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी थाने या "संवाद" हेल्पलाइन नंबर 9479229939 पर सूचना दें। 

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वसूली से डरें नही

आजकल अपराधी पुलिस, सीबीआई या जज बनकर वीडियो कॉल करते हैं और 'डिजिटल अरेस्ट' या जेल भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी संस्था या अधिकारी इस तरह वीडियो कॉल पर डराकर पैसे की मांग नहीं करता। ऐसे कॉल्स आने पर घबराएं नहीं और न ही घबराहट में गूगल-पे या फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजें।

दोपहिया चालक अनिवार्य रूप से पहनें हेलमेट 

सीट बेल्ट लगाएं- कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग हमेशा करें, सुरक्षित सफर, सुरक्षित परिवार, नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें। महासमुंद पुलिस द्वारा नागरिकों की त्वरित सहायता हेतु जारी व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करती है कि किसी भी शिकायत या आपातकालीन सूचना के लिए इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें।" इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा कर सकते हैं। "संवाद" हेल्पलाइन में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें