नई टीम का एलान : पंकज चौधरी की कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। दिल्ली और लखनऊ के बीच लंबे मंथन के बाद आई इस लिस्ट में भारी फेरबदल किया गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं, जिसमें पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मौका मिला है।
व
विशेष संवाददाता
25 Jun 2026, 02:47 PM
लखनऊ
उत्तर प्रदेश भाजपा में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी नई टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भारी फेरबदल और कांट-छांट की खबरें आ रही थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन के बड़े नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की गहन बैठकें करने के बाद इस सूची को तैयार किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की हरी झंडी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी। इस नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी बड़ा मौका दिया गया है।
दिग्गजों को मिली कमान और छह क्षेत्रों के नए अध्यक्ष तय
घोषित की गई नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। टीम में कुल 19 उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री सुरेश सिंह राणा समेत कई कद्दावर नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का है, जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में नए क्षेत्रीय अध्यक्षों का भी एलान हुआ है। इसके तहत पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर और अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी अवधेश द्विवेदी संभालेंगे।
यूपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन में बड़े बदलाव किए गएप्रवक्ता और मोर्चों में भी बड़ा बदलाव
चुनावों और मीडिया मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक की कमान मिली है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा मोर्चा का अध्यक्ष रोहित मिश्रा को और महिलाओं की कमान महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कुशवाह को सौंपी गई है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस नई टीम के जरिए पार्टी ने आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत जमीन तैयार की है। नई कार्यकारिणी में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर असंतोष को दूर करने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।
क्रम संख्यानामपद / क्षेत्र / मोर्चा
1सुरेश राणा उपाध्यक्ष
2सत्यपाल सैनी उपाध्यक्ष
3ब्रज बहादुर उपाध्यक्ष
4डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
5मोहित बेनीवाल उपाध्यक्ष
6देवेश कोरी उपाध्यक्ष
7प्रियंका रावत उपाध्यक्ष
8दुर्विजय शाक्य उपाध्यक्ष
9रमेश सिंह उपाध्यक्ष
10नीरज सिंह उपाध्यक्ष
11अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष
12पूजा पाल उपाध्यक्ष
13शंकर गिरी उपाध्यक्ष
14कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष
15डॉ. कृतिका अग्रवालउपाध्यक्ष
16सुरेश मौर्य उपाध्यक्ष
17राजेश यादव उपाध्यक्ष
18कृष्ण बिहारी रायउपाध्यक्ष
19आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष
20रामप्रताप चौहानमहामंत्री
21गीता शाक्य महामंत्री
22अभिजात मिश्रा महामंत्री
23उपेंद्र रावत महामंत्री
24संजय राय महामंत्री
25शंकर लोधी महामंत्री
26दिलीप पटेलमहामंत्री
27राजेश चौधरीमहामंत्री
28विजय शिवहरेमंत्री
29बसंत त्यागीमंत्री
30शिवभूषण सिंहमंत्री
31सहजानंद रायमंत्री
32अंकुर शर्मामंत्री
33अनिल यादवमंत्री
34अवधेश श्रीवास्तवमंत्री
35विजय राजभरमंत्री
36प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मामंत्री
37किरण लोधी निषादमंत्री
38राकेश बिंदमंत्री
39संचिता सिंह चौहान (लुनिया)मंत्री
40रजनी पांडेयमंत्री
41राहुल वाल्मीकिमंत्री
42महामेधा नागरमंत्री
43दीपमाला संतोषीमंत्री
44सुहासिनी जायसवालमंत्री
45यतेंद्र शर्मामंत्री
46आकांक्षा सोनकरमंत्री
47नबाब सिंह नागरक्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)
48पूरन लाल लोधीक्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)
49राम किशोर साहूक्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)
50अवधेश द्विवेदीक्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)
51अशोक चौरसियाक्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)
52विनोद रायक्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)
53भारत दीक्षितकार्यालय मंत्री
54अतुल अवस्थीकार्यालय सह-मंत्री
55लक्ष्मण सिंहकार्यालय सह-मंत्री
56दिनेश प्रताप सिंहमुख्य प्रवक्ता
57मनीष दीक्षितप्रदेश मीडिया संयोजक
58हिमांशु राज पंडितप्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
59रोहित मिश्राप्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
60प्रकाश पालप्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)
61देवेन्द्र सिंहप्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)
62अशोक रावतप्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)
63सरोज कुशवाहप्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
64विद्याभूषण गोंडप्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)