Newborn Baby Found: मंदिर हसौद क्षेत्र के मोनेट मार्ग स्थित एक मंदिर परिसर में नवजात शिशु मिलने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चे को परिसर में छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों की निगरानी में नवजात नवजात
को फिलहाल मंदिर हसौद स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ लगातार देखभाल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।
माता-पिता की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन बच्चे के माता-पिता तथा परिजनों का पता लगाने में जुटे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास नवजात के माता-पिता, रिश्तेदारों या उसे मंदिर परिसर में छोड़ने वाले व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत मंदिर हसौद स्वास्थ्य केंद्र अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।अफवाहों से बचने की अपील
नवजात मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल प्रमाणित जानकारी ही संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।