Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Kanwar Yatra: गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व …
Samoda Kanwar Yatra with Dr Raman Singh
Samoda Kanwar Yatra with Dr Raman Singh
रायपुर संभाग

Arang Kanwar Yatra: गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा पहुंची समोदा

Arang Kanwar Yatra: समोदा पहुंची सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली यात्रा के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश के साथ सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

ल
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 03:01 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 10:59 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
- मोहन दास मनिकपुरी
Arang Kanwar Yatra: माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक निकाली जा रही तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का दूसरा दिन भी उत्साह, आस्था और जनसमर्थन से सराबोर रहा। कैबिनेट मंत्री एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हजारों कांवड़ियों ने बरसते पानी के बीच करीब 71 किलोमीटर की यात्रा के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाए। लगातार बारिश भी कांवड़ियों के उत्साह और सामाजिक एकता के संकल्प को डिगा नहीं सकी।

गांव-गांव हुआ कांवड़ियों का स्वागत

दूसरे दिन यात्रा नारा से शुरू होकर भानसोज, जरोद मोड़, छतौना बस्ती, फरफौद, गुखेरा, परसकोल, गुमा, कोसरंगी मोड़, बाना और बनरसी होते हुए समोदा पहुंची। रास्ते में गांव-गांव ग्रामीणों और नागरिकों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह उमड़े जनसैलाब और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने यात्रा को जनअभियान का स्वरूप दे दिया।
यात्रा के दौरान ‘बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान’ के जयघोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा। कांवड़िए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ते रहे।

समोदा पहुंचे गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रमन सिंह
समोदा पहुंचे डॉ. रमन सिंह

दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण समोदा में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम रहा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता की यात्रा है।
उन्होंने कहा कि परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को लेकर गुरु खुशवंत साहेब द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा ऐतिहासिक है। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन का श्रेय पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र को दिया।

सामाजिक एकता का जनअभियान है यात्रा

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। इसके माध्यम से समाज में भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
समोदा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सर्व समाज के पदाधिकारी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

आरंग में होगा भव्य समापन

तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण समोदा से आरंग की ओर बढ़ेगा। कांवड़ियों का विशाल कारवां 24 अगस्त को बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग पहुंचेगा, जहां यात्रा का भव्य समापन होगा।
इन्हें भी पढ़ें:- गुढ़ियारी से महादेव घाट तक गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें