जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अमसेना के सरपंच भोजराम साहू रहे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अतिथियों ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भोजराम साहू ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में जिम्मेदारियां संभालने से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
छात्र प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारियां निभाने का लिया संकल्प
उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्र परिषद प्रभारी अमर दास जांगड़े, व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक एवं सह प्रभारी भोजराम मनहरे ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
ये विद्यार्थी बने छात्र परिषद के पदाधिकारी
शालानायक के रूप में सागर जांगड़े और उपशालानायक के रूप में भारती कोशले का चयन किया गया। अनुशासन सचिव डेविड ओगरे, सह अनुशासन सचिव लीपाक्षी राय, क्रीड़ा सचिव मनीष टंडन, सह क्रीड़ा सचिव दीप्ति भारती, सांस्कृतिक सचिव भूमित चतुर्वेदी, सह सांस्कृतिक सचिव शकुंतला डहरिया, पर्यावरण एवं स्वच्छता सचिव गीता नारंग, सह पर्यावरण एवं स्वच्छता सचिव स्नेहा डहरिया, सचिव भूमिका ध्रुव, सह सचिव अन्नपूर्णा बेलदार और कोषाध्यक्ष नरगिश डहरिया चुनी गईं।कक्षा प्रतिनिधियों का भी हुआ चयन
कक्षा छठवीं से केवल साहू और रिया जोशी, सातवीं से नवीन बर्मन और मातृसा कुर्रे, आठवीं से सुशांत कुर्रे और सकीना डहरिया, नवमीं-अ से कनिका सोनवानी और निधि साहू, नवमीं-ब से लुकेश साहू और भूपेंद्र साहू, दसवीं-अ से यमन जांगड़े और कृष्णा माण्डले, दसवीं-ब से गीतांजलि कुर्रे और याचना ओगरे, 11वीं कला से खुशी चतुर्वेदी और कुंदन साहू, 11वीं विज्ञान से उषा सोनवानी और राहुल ढीढी, 12वीं कला से आफताब भारद्वाज और सोनिया साहू तथा 12वीं विज्ञान से प्रिंस डहरिया और चंचल ध्रुव को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।