Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी औ…
NRHM घोटाले में EOW की छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जांच
NRHM घोटाले में EOW की छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जांच
रायपुर

NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

छत्तीसगढ़ के चर्चित NRHM घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जारी फंड के कथित गबन से जुड़ा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 08:49 AM · अपडेट: 03 Nov 2026, 12:55 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में वर्षों पुराने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले की परतें एक बार फिर उधड़ने लगी हैं। स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता के नाम पर हुए लाखों रुपये के कथित गबन के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू की टीमों ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया और जांच एजेंसी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 के दौरान का है, जब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को एनआरएचएम के तहत भारी-भरकम फंड मिला था। 

जमीनी स्तर पर काम नहीं, कागजों पर पूरा खेल 

इस बजट का इस्तेमाल राज्य के 16 जिलों में 'लोक कला जत्था' के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया जाना था। हालांकि, जांच में सामने आया कि जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय कागजों में ही पूरा खेल रच दिया गया। आरोप है कि बिचौलियों और अनाधिकृत एजेंसियों के साथ सांठगांठ कर सरकारी खजाने से लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जिससे शासन को सीधे तौर पर बड़ी आर्थिक चपत लगी। 

एक बार फिर जांच की गति हुई तेज 

मामले में गबन की शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने साल 2013 में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि लंबे समय से यह मामला सुलग रहा था, लेकिन हाल ही में मिले नए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने एक बार फिर जांच की गति तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक साथ सात स्थानों पर छापेमारी की गई। 

धमतरी में मेडिकल एजेंसी पर दबिश

धमतरी के रायपुर रोड (बस स्टैंड के पास) स्थित 'अनिल मेडिकल एजेंसी' में ईओडब्ल्यू की 7 सदस्यीय टीम ने घंटों डेरा डाला। दुकान में रखे बिल-वाउचर और अन्य वित्तीय अभिलेखों को खंगाला गया, जिसके बाद टीम कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कर अपने साथ रायपुर ले आई। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद से ही धमतरी के व्यावसायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

घोटाले की पूरी चेन का होगा पर्दाफाश 

ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और फाइलों की बारीकी से फोरेंसिक व वित्तीय जांच की जा रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि इन कागजातों से पैसों के लेनदेन और घोटाले की पूरी चेन का पर्दाफाश होगा। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है, जिससे इस प्रकरण में शामिल कई अन्य रसूखदार चेहरे और निजी संस्थाएं भी कार्रवाई की जद में आ सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें