Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद पुरानी यादें हुईं ताजा, पूर्व छात्रों ने गुरुजनों…
गुरुजनों का सम्मान करते पूर्व छात्र
गुरुजनों का सम्मान करते पूर्व छात्र
महासमुंद

पुरानी यादें हुईं ताजा, पूर्व छात्रों ने गुरुजनों के प्रति जताया सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा में पूर्व छात्रों का आत्मीय मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त और वर्तमान गुरुजनों को शाल भेंटकर सम्मानित किया तथा विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।

कीर्तिमान न्यूज
14 Aug 2026, 08:18 AM
बागबाहरा
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा में विगत दिनों पूर्व छात्रों का आत्मीय मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यालय से सेवा निवृत्त प्राचार्य तारा शर्मा, पूर्व आचार्य राही शर्मा तथा विद्यालय में वर्तमान में सेवाएं दे रहे आचार्य कौशलचन्द्र साहू एवं नरेश दास मानिकपुरी को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
पूर्व छात्रों ने कहा कि विद्यालय में बिताया हुआ समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में शामिल है। विद्यालय में प्राप्त संस्कार, अनुशासन, शिक्षा और गुरुजनों का मार्गदर्शन आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का कार्य कर रहा है। लंबे समय बाद विद्यालय पहुंचकर पूर्व छात्रों ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया और अपने गुरुजनों के साथ बिताए आत्मीय क्षणों को साझा किया।

पूर्व छात्र
गुरु-शिष्य का दिखा आत्मीय संबंध

इस अवसर पर डॉ. भीखम साहू, डॉ. एजाज नकवी, डॉ. केशर दीवान, अविनाश दुबे, प्रवीण दीक्षित, रंजीत यादव, स्वप्नील देशपांडे, पंकज शर्मा एवं शालीन देशपांडे सहित अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंधों की सुखद झलक देखने को मिली। 

गुरूजनों के सम्मान से विद्यालय परिवार में हर्ष 

पूर्व छात्रों ने विद्यालय के प्रति अपने जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन निर्माण एवं संस्कारों की आधारशिला है। यहां से प्राप्त संस्कार और गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करता है। पूर्व छात्रों द्वारा अपने गुरुजनों का सम्मान किए जाने से विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजनों के प्रति सम्मान और विद्यालय के प्रति पूर्व छात्रों का यह आत्मीय जुड़ाव नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने के साथ विद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें