Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक सिन्हा न…
छात्राओं को मिली साइकिल
छात्राओं को मिली साइकिल
महासमुंद

छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक सिन्हा ने किया वितरण

सरस्वती साइकिल योजना के तहत बेलसोंडा और उमरदा के शासकीय स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने और स्कूल तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 07:43 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:47 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा दो अलग-अलग स्कूलों में शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा एवं शासकीय हाई स्कूल उमरदा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। मां सरस्वती की पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा में रुकावट को दूर करने वाली एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। 

कार्याक्रम को संबोधित करते विधायक
योजना प्रारंभ होने से बड़ी नामांकन की दर 

इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रारंभ होने के बाद से बालिकाओं के हाईस्कूल स्तर पर नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज अधिक से अधिक बालिकाएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा जारी रख रही हैं। आगे उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है। अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम भी रौशन करना है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। 

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, बेलसोंडा सरपंच प्रीति त्रिभुवन धीवर, उमरदा सरपंच जयसुधा हेमंत चंद्राकर सहित अन्य नेतागण वाणी तिवारी, भामिनी चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें