Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बन…
दुर्ग पुलिस ने चोरी के आरोपी पकड़े
दुर्ग पुलिस ने चोरी के आरोपी पकड़े
दुर्ग

ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद

दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 32 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी और ऑनलाइन लोन के कर्ज के चलते मुख्य आरोपी चोरी करने लगा था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 09:42 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:08 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 32 लाख रुपए बरामद किया है। बरामद सामान में सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और वाहन शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान जामुल स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनुराग मिश्रा और कैलाश नगर निवासी तुषार मिश्रा के रूप में की है। दोनों के कब्जे से 168 ग्राम सोने के आभूषण, 150 ग्राम चांदी के जेवर, दो एलईडी टीवी, एक डीवीआर, दो चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, जगह-जगह नाकेबंदी की गई और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। साथ ही चोरी की घटनाओं से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान शुक्रवार रात पुलिस टीम ने एक संदिग्ध सफेद इंडिगो कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से चोरी का सामान और वारदात में उपयोग किए जाने वाले औजार मिले। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। 

ऑनलाइन कर्ज में फंसा, बना चोर

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुराग मिश्रा पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में काम करता था। वह वर्ष 2011 से इस क्षेत्र में कार्यरत था और उसकी मासिक आय करीब 60 से 70 हजार रुपए थी। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन लोन ऐप्स से लिए गए कर्ज और बढ़ते ब्याज के चलते वह आर्थिक परेशानियों में घिर गया। 
इसके बाद उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए सोने के आभूषणों को अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर पैसे हासिल करता था।

गिरवी रखकर लेता था लोन, ताकि न हो शक

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के जेवरों को मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल फाइनेंस और बजाज गोल्ड फाइनेंस की शाखाओं में जमा कर ऋण लिया था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इन संस्थानों से गिरवी रखे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें