Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना आमापाली जन चौपाल में ओपी चौधरी ने सुनी ग्रामीणों …
जन चौपाल में ग्रामीण से संवाद करते अधिकारी
जन चौपाल में ग्रामीण से संवाद करते अधिकारी
सरकारी सूचना

आमापाली जन चौपाल में ओपी चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 06:06 PM
रायपुर
रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
जन चौपाल के दौरान वित्त मंत्री ने ग्रामीणों से स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल करने की बात भी कही गई।

महतारी वंदन राशि से मंदिर निर्माण में सहयोग 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत आमापाली की महिलाओं की एक अनूठी पहल सामने आई। गांव की माताओं-बहनों ने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि में से अपनी इच्छा से धनराशि एकत्रित की और भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए समर्पित की।
आमापाली में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महिलाओं की पहल को वित्त मंत्री ने बताया प्रेरणादायी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आमापाली की बहनों ने स्वेच्छा और संकल्प के साथ मंदिर निर्माण में योगदान देकर सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की आर्थिक भागीदारी के साथ-साथ उनके सामाजिक नेतृत्व को भी दर्शाती है।

समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम 

वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सामुदायिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी समाज को मजबूत बनाने का काम करती है। 

सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा 

चौधरी ने कहा कि आमापाली की महिलाओं का यह स्वैच्छिक योगदान आपसी सहयोग, सामाजिक एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती है।

सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद

वित्त मंत्री ने ग्राम पंचायत आमापाली की माताओं-बहनों और सहयोग करने वाले नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनना और समाधान की दिशा में कार्य करना सुशासन और जनकल्याण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें