बॉम्बे मार्केट के पास चल रहा था चिट्टे का खेल
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
अब्दुल अजीम उर्फ अज्जू (उम्र 40 वर्ष)
मोहम्मद शब्बीर (उम्र 34 वर्ष)
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 184/26 दर्ज करते हुए नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ेंGanja Smuggling: NH-53 पर पकड़ा गया 8 किलो से ज्यादा गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारजोरापारा में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था 'शेरा'
एक तरफ जहां पुलिस ने नशे के सौदागरों को पकड़ा, वहीं दूसरी तरफ जोरापारा इलाके में आम जनता में खौफ पैदा करने वाले एक बदमाश को भी धर दबोचा।
घटना जोरापारा स्थित विट्ठल देव मंदिर के पास की है। यहां एक युवक हाथ में खतरनाक धारदार बटनदार चाकू लेकर सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों और राहगीरों को डरा-धमका रहा था। इलाके में भगदड़ और डर का माहौल बनने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अनिकेत यादव उर्फ शेरा (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुराना आपराधिक इतिहास: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अनिकेत मौदहापारा थाने का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 185/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।
असामाजिक तत्वों पर जारी रहेगा अभियान
इन बड़ी कार्रवाइयों के साथ ही पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए रोशन दास मानिकपुरी (उम्र 19 वर्ष) के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने और आम जनता सुरक्षित माहौल देने के लिए नशे के सौदागरों, अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।











