Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Deepak Baij: धान खरीदी और आदिवासी हितों पर कांग्र…
Deepak Baij questions BJP over tribal rights and farmers(Image Source: social media)
Deepak Baij questions BJP over tribal rights and farmers(Image Source: social media)
रायपुर

Deepak Baij: धान खरीदी और आदिवासी हितों पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने सरकार से मांगा जवाब

Deepak Baij: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के धरमजयगढ़ दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आदिवासी अधिकारों, कोयला खनन और धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:52 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Deepak Baij: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन से पहले आदिवासियों के हितों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नितिन नवीन जनजातीय गौरव दिवस मनाने नहीं, बल्कि विनाश दिवस मनाने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दीपक बैज ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि एक तरफ सरकार आदिवासियों के अधिकारों और हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सरगुजा में कोयला खदानें बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों का विरोध करने वाले आदिवासियों को जेल भेजा गया है। बैज ने दावा किया कि अकेले रायगढ़ जिले में 89 कोल फील्ड स्वीकृत किए गए हैं। 

धान खरीदी को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज 

आदिवासियों के मुद्दे के साथ ही दीपक बैज ने प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी, टोकन व्यवस्था और धान के उठाव में देरी जैसे मुद्दे उठाए। इसके अलावा किसानों को मिलने वाली अंतर की राशि में कटौती का आरोप भी लगाया। बैज ने कहा कि सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में अब तक पर्याप्त बारदाने नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को एकमुश्त भुगतान का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हें पूरी राशि एक साथ नहीं मिल रही है। 
 धान खरीदी के लिए टोकन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टोकन ऐप खुलते ही 15 जनवरी तक की तारीखें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए टोकन हासिल करने में परेशानी हो सकती है। बैज ने धान के उठाव में देरी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि समय पर धान का उठाव नहीं होने से संग्रहण केंद्रों में भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

किसानों की अंतर की राशि में कटौती का आरोप 

किसानों को मिलने वाली अतिरिक्त राशि को लेकर भी दीपक बैज ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 13,839 रुपए प्रति एकड़ अतिरिक्त राशि देने की बात कही जा रही है, जबकि कांग्रेस के मुताबिक किसानों को 19,297 रुपए प्रति एकड़ मिलने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की अंतर की राशि में कटौती क्यों की जा रही है? इसके साथ ही छोटे धान खरीदी केंद्रों में 500 क्विंटल की सीमा तय किए जाने पर भी आपत्ति जताई।

25 नवंबर तक कांग्रेस चलाएगी वोट बचाओ अभियान

 दीपक बैज ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इसके बाद 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के सभी बूथों पर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के जरिए भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाएगी। बैज के मुताबिक, AICC के निर्देश पर 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1500 मंडलों में से अब तक 1124 मंडलों में जन चौपाल पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें