Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम कांग्रेस मेलोनी पर बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बै…
दीपक बैज ने पीएम नरेंद्र मोदी के इटली दौरे पर विवादित बयान दिया
दीपक बैज ने पीएम नरेंद्र मोदी के इटली दौरे पर विवादित बयान दिया
कांग्रेस Featured

मेलोनी पर बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : बोले- मोदी इटली में ‘हनीमून और प्री-वेडिंग शूट’ करा रहे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया। बैज ने कहा कि पीएम मोदी इटली में “हनीमून और प्री-वेडिंग शूट” कराने गए हैं। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही रायपुर के कमिश्नरी सिस्टम को विफल बताते हुए दुर्ग और बिलासपुर में इसे लागू करने पर सवाल उठाए। अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे और विकास कार्यों के ठप होने को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 21 May 2026, 07:11 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 08:49 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी का नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। बैज ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर तंज कसते हुए कहा कि “ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री इटली में हनीमून मनाने और प्री-वेडिंग शूट कराने गए हैं।” बैज ने कहा कि देश की जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रही है, जबकि प्रधानमंत्री विदेशों में “मेलोनी के साथ मेलोडी मोमेंट” बनाने में व्यस्त हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और भाजपा ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया है।

‘जनता परेशान, पीएम विदेश दौरों में व्यस्त’

मीडिया से बातचीत में दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों से फिजूल खर्च और विदेश यात्राओं से बचने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि पीएम मोदी और मेलोनी की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई “हनीमून ट्रिप” चल रही हो।

बैज ने कहा, “देश की जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो रहे, बेरोजगारी बढ़ रही है और प्रधानमंत्री विदेशों में मेलोडी चॉकलेट खा रहे हैं।”

कमिश्नरी सिस्टम पर भी सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्ग और बिलासपुर में प्रस्तावित कमिश्नरी प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में लागू यह व्यवस्था पूरी तरह असफल साबित हुई है, लेकिन सरकार फिर भी इसे दूसरे शहरों में लागू करने की तैयारी कर रही है। बैज ने दावा किया कि कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आई। उन्होंने भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर रायपुर को इस व्यवस्था से क्या फायदा मिला।

अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे को बनाया मुद्दा

अंतागढ़ में बड़ी संख्या में सरपंचों के इस्तीफे के मुद्दे पर भी बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार बजट खर्च करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर विकास दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रही है, इसी कारण 55 से ज्यादा सरपंचों ने इस्तीफा देने का फैसला लिया।

डिप्टी सीएम को दी नसीहत

उपमुख्यमंत्री के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश के नेताओं को राज्य की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार के मंत्री पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मुद्दों पर बयानबाजी में लगे हैं।

भाजपा को आत्ममंथन की सलाह

कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर उठ रहे सवालों पर बैज ने भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़ अपने संगठन की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब तक कई निगम-मंडलों में नियुक्तियां नहीं कर पाई है और पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार चर्चा चल रही है और उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें