Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Oppo A7 Pro Launch: 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे क…
Oppo A7 Pro smartphone launched(Image Source: Social Media)
Oppo A7 Pro smartphone launched(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Oppo A7 Pro Launch: 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

Oppo A7 Pro Launch: यह फोन 8000mAh बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, IP69K रेटिंग और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। Oppo A7 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹31,000 रखी गई है।

य
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 03:31 PM · अपडेट: 26 Oct 2026, 10:13 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Oppo A7 Pro Launch: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपने घरेलू बाजार में नया Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया A-सीरीज स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Oppo A7 Pro को मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है और यह IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Oppo A7 Pro Price

Oppo A7 Pro को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
  • 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल: CNY 2,199 (लगभग ₹31,000)
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल: CNY 2,499 (लगभग ₹35,000)
यह स्मार्टफोन डेजर्ट ब्राउन, एवरी स्टेप ब्लॉसम और राइडिंग द वेव्स कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 11 सितंबर से शुरू होगी।

Oppo A7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo A7 Pro में 6.57 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। ब्राइटनेस के मामले में यह फोन 800 निट्स तक की ग्लोबल ब्राइटनेस और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

बैटरी, चार्जिंग और कैमरा फीचर्स

Oppo A7 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:
  • 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ)
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (f/2.1 अपर्चर के साथ)
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी

Oppo A7 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, QZSS और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

डिजाइन और अन्य सेंसर

फोन का वजन लगभग 205 ग्राम है। इसके डायमेंशन:
  • लंबाई: 159.08 मिमी
  • चौड़ाई: 75.81 मिमी
  • मोटाई: 8.80 मिमी
है।
इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फिलहाल Oppo A7 Pro को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें