Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की ट्रेलर से टकराकर मौत रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार सड़क हादसा : मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की ट्रेलर से टकराकर मौत रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग उद्योग के लिए 22 हेक्टेयर जमीन देने का विरोध, 15 …
0:00
रसनी में जमीन आवंटन का विरोध
रायपुर संभाग

उद्योग के लिए 22 हेक्टेयर जमीन देने का विरोध, 15 अगस्त से चक्काजाम की चेतावनी

ग्राम पंचायत रसनी में 22 हेक्टेयर सरकारी भूमि उद्योग विभाग को देने की प्रक्रिया का ग्रामीणों ने विरोध किया है। जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने आवंटन रोकने की मांग करते हुए 15 अगस्त से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 04:44 PM
आरंग
रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसनी में करीब 22 हेक्टेयर (लगभग 54 एकड़) शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को सौंपने की प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रस्तावित भूमि आवंटन का ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। 
जिला पंचायत रायपुर के सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने आरंग थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वतन चंद्राकर ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त से पहले भूमि आवंटन पर रोक लगाने का आदेश जारी नहीं किया गया तो ग्रामीण स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की सुबह 9 बजे से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की बात कही गई है। मामला तहसीलदार आरंग द्वारा ग्राम पंचायत रसनी की शासकीय भूमि को लेकर पंचायत से अभिमत मांगे जाने के बाद सामने आया। 
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

पंचायत से मांगा गया था अभिमत

इसमें खसरा नंबर 15, 16, 17, 33, 36, 37, 38, 50, 54, 57, 58, 248 और 250 की जमीन शामिल बताई गई है। इस भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव सामने आने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम सभा और ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर उद्योग विभाग को जमीन देने के अभिमत को खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर का कहना है कि जिस 22 हेक्टेयर शासकीय भूमि को उद्योग के लिए आवंटित करने की बात चल रही है, उसका उपयोग गांव की विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों के लिए प्रस्तावित है। 

15 अगस्त से चक्काजाम की चेतावनी

इसमें बहुउद्देश्यीय खेल मैदान, धान खरीदी केंद्र, ग्रामीणों के लिए आबादी भूमि, चारागाह और वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में गांव की आबादी और जरूरतें बढ़ने पर यही जमीन सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के काम आएगी। ऐसे में इसे औद्योगिक प्रयोजन के लिए दिए जाने से गांव के हित प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम सभा और पंचायत के प्रस्ताव का सम्मान करते हुए आवंटन प्रक्रिया रोकने की मांग की है। आरंग थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल निरस्त नहीं की जाती है तो 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और स्थानीय प्रशासन की होगी। जमीन आवंटन के विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बाद यह मामला अब प्रशासन के लिए भी महत्वपूर्ण बन गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें