Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › IISER पुणे में पीएमश्री शिक्षकों का प्रशिक्षण, गत…
पीएमश्री शिक्षकों का प्रशिक्षण
पीएमश्री शिक्षकों का प्रशिक्षण
रायपुर संभाग

IISER पुणे में पीएमश्री शिक्षकों का प्रशिक्षण, गतिविधियों से आसान होगा विज्ञान और गणित

IISER पुणे में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के 100 पीएमश्री शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने विज्ञान और गणित को रोचक, सरल और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने की आधुनिक तकनीकें सीखीं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 05:40 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 02:07 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पीएमश्री योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे में आयोजित चार दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के पीएमश्री स्कूलों के 100 शिक्षकों ने सहभागिता कर विज्ञान एवं गणित के आधुनिक और गतिविधि आधारित शिक्षण की तकनीकें सीखीं।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा मंत्री के निर्देशन, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा आयुक्त समग्र शिक्षा किरण कौशल के मार्गदर्शन और राज्य समन्वयक समग्र शिक्षा आशीष गौतम के संयोजन में आयोजित इस प्रशिक्षण में रायपुर जिले के पीएमश्री स्कूलों से धरम दास पाटिल, पूर्णिमा साहू, आभा बृजेश शुक्ला, कविता चक्रधारी, पंकज तिवारी, कांति चौहान, स्वर्णलता मांडले, किरण भटनागर, नंदूराम निषाद, भरत लाल कंडरा एवं महेश कुमार वर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन IISER पुणे के सिपला हॉल में हुआ। इस अवसर पर IISER पुणे के डीन अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं जनसंपर्क प्रो. अर्णब मुखर्जी तथा राज्य समन्वयक पीएमश्री समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ आशीष गौतम उपस्थित रहे।

IISER पुणे के सिपला हॉल में हुआ कार्यशाला का उद्घाटन

प्रो. मुखर्जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में प्रारंभिक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक ही विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दे सकते हैं। आशीष गौतम ने कहा कि शिक्षक इस प्रशिक्षण से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान और नई ऊर्जा को विद्यालयों तक पहुंचाएं, ताकि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई सोच विकसित हो सके। विज्ञान-गणित को रोचक बनाने की तकनीकें सीखीं चार दिवसीय प्रशिक्षण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया। 

विज्ञान केंद्र और 'कल्पगृह' का किया अध्ययन

शिक्षकों ने कठिन विषयों को कहानियों के माध्यम से रोचक बनाने, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, खिलौनों एवं गतिविधियों के माध्यम से गणित-विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरलता से समझाने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण में प्रभावी मूल्यांकन की तकनीकें सीखीं। भ्रमण प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने पिंपरी चिंचवड़ स्थित विज्ञान केंद्र तथा IISER पुणे द्वारा स्थापित 'कल्पगृह' का अध्ययन भ्रमण किया। यहां विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को समझने और समाज में व्याप्त विज्ञान संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के तरीकों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने ऑटोमोबाइल उद्योग में उपयोग होने वाली तकनीकों को भी समझा। 3डी मूवी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्राप्त किया तथा तारांगन (प्लैनेटेरियम) में सौरमंडल, नक्षत्रों और खगोलीय घटनाओं से संबंधित जानकारी हासिल की।

कार्यशाला के आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

दिन में तारों को देखने तथा नक्षत्रों के माध्यम से दिशा ज्ञान प्राप्त करने का अनुभव भी शिक्षकों के लिए विशेष आकर्षण रहा। कार्यशाला को सफल बनाने में IISER पुणे के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर अशोक रूपनर, अंकिश त्रिपुड़े एवं श्रीमती इंद्राणी बालन साइंस एक्टिविटी सेंटर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ की ओर से ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अनुराग जॉन एवं भागवत साहू भी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्राप्त नवीन ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गतिविधि आधारित शिक्षण की तकनीकों को अब शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में लागू करेंगे। इससे विद्यार्थियों में विज्ञान एवं गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक एवं रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में मदद मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें