Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग दहशत: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा ह…
डोंगरगढ़ चाकूबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ चाकूबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग संभाग

दहशत: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच

प्रेम-प्रसंग विवाद के चलते युवक आर्यन तिवारी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज और बाद में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी विक्रम कुल्लू को भिलाई से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 10:28 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:55 PM
डोंगरगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की एक और घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में युवती मित्र के साथ घूम रहे युवक आर्यन तिवारी पर प्रेम-प्रसंग विवाद के चलते धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

प्रेम विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल आर्यन तिवारी को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री (राजनांदगांव) रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंचते ही विक्रम और आर्यन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

गंभीर हालत में किया गया रेफर

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल आर्यन तिवारी को स्थानीय लोगों की मदद से डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री (राजनांदगांव) रेफर कर दिया। राजनांदगांव अस्पताल में उपचार के दौरान जब युवक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। 

टीम की मदद से आरोपी  गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और साइबर थाना राजनांदगांव की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। तकनीकी इनपुट और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम कुल्लू की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

चाकूबाजी से बढ़ी शहरवासियों की चिंता

डोंगरगढ़ में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पारा क्षेत्र में हुए चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब एक बार फिर युवक पर जानलेवा हमला होने से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और मामूली विवादों में हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस को और सख्ती बरतनी होगी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई है। 

चाकूबाजी के बाद कार्रवाई

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाना में प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर को रक्षित केंद्र राजनांदगांव भेज दिया गया है।

वहीं प्रशिक्षण पूरा कर लौटीं प्रशिक्षु अधिकारी सुमन जायसवाल को डोंगरगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार और मुकेश कुमार टांडे को भी लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस विभाग ने अन्य स्थानों पर भी फेरबदल किया है। निरीक्षक हरिनाथ रावत को बोरतलाव थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रक्षित केंद्र से तीन आरक्षकों को डोंगरगढ़ थाना भेजा गया है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें