Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुर…
पेपर लीक मामले में प्रोफेसर समेत छह गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में प्रोफेसर समेत छह गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायपुर Featured

पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एक प्रोफेसर की मुख्य भूमिका सामने आई है। आरोप है कि एंडोस्कोपिक कैमरे से सीलबंद लिफाफे के अंदर प्रश्नपत्र रिकॉर्ड कर उसकी सामग्री छात्रों को ₹11 हजार में दी गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक के बाद करीब 1,200 विद्यार्थियों की AGCH-221 परीक्षा रद्द कर दी गई।

कीर्तिमान न्यूज
23 Aug 2026, 08:38 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज का एक प्रोफेसर ही था। आरोपी प्रोफेसर ने बड़ी ही शातिर तकनीक से सील बंद लिफाफे को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर से पूरे पेपर का वीडियो बना लिया था। 

6 गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार 

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रोफेसर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में वर्ष 2019 से कार्यरत प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया पिछले एक साल से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था। 17 अगस्त को वह जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय से प्रश्नपत्र का लिफाफा लेकर निकला था। 

प्रश्नपत्र का किया वीडियो रिकॉर्डिंग 

घर पहुंचकर उसने बाजार से खरीदे गए एक एंडोस्कोपिक कैमरे का इस्तेमाल किया। लिफाफे में एक बेहद बारीक छेद करके कैमरे को अंदर डाला और पूरे प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसने वीडियो देखकर हाथ से सवाल लिखे। 7 अगस्त को पैथोलॉजी के पेपर के वक्त भी उसने कुछ छात्रों को सवाल दिए थे, लेकिन छात्र कम होने के कारण मामला दबा रहा। इसके बाद 20 अगस्त के पेपर के लिए उसने अजय नायक नाम के छात्र और उसके दो साथियों से 11 हजार रुपए में सौदा तय किया। 

व्हाट्सएप से भेजे जा रहे थे एक-दूसरे को सवाल 

पैसे के एवज में प्रश्नपत्र की सामग्री छात्र अजय नायक तक पहुंची। अजय ने इसे त्रिदेव पटेल, नितिन पांडेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू तक पहुंचाया। इसके बाद मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए प्रश्नपत्र के सवाल एक-दूसरे को भेजे जाने लगे और देखते ही देखते परीक्षा से कुछ घंटे पहले ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से एजीसीएच-221 (AGCH-221) की परीक्षा होनी थी। 

छात्रों ने अधिकारियों को दिखाया स्क्रीनशॉट 

सुबह 8:41 बजे कवर्धा कृषि महाविद्यालय के ई-मेल पर पेपर लीक होने की पहली सूचना मिली। छात्रों ने भी व्हाट्सएप पर वायरल सवालों के स्क्रीनशॉट अधिकारियों को दिखाए। पुष्टि होते ही तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में सबसे पहले दुर्ग के अनुज मिंज की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे पूरा धागा खुलता चला गया। इसके बाद रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें उतारी गईं। करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंच गई।

क्या-क्या हुआ बरामद? 

  • ₹11,000 नकद

  • 6 मोबाइल फोन

  • एंडोस्कोपिक वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण, केबल तार व कनेक्टर

  • सुई, सूजा, फेविकोल और उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की हैं।

पेपर लीक की पुष्टि होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 अगस्त को होने वाली एजीसीएच-221 की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। इस परीक्षा में प्रदेशभर के कृषि महाविद्यालयों के लगभग 1,200 विद्यार्थी बैठने वाले थे। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
प्रशासन और पुलिस का बयान
"मामले में मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच जारी है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" — विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
"जांच में प्रोफेसर की मुख्य भूमिका सामने आई है। दो फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। हम यह पता लगा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर यह पेपर और कितने छात्रों तक पहुंचा था।" — तारकेश्वर पटेल, डीसीपी (सेंट्रल जोन, रायपुर)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें