Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम खेल राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की …
खिलाड़ियों को सम्मानित करते खेल मंत्री अरुण साव
खिलाड़ियों को सम्मानित करते खेल मंत्री अरुण साव
खेल

राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव सम्मानित

महासमुंद में उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के राजीव पांडे पुरस्कार के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव को सम्मानित किया। जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ ने समावेशी खेल अकादमी खोलने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने भोरिंग स्थित खेलो इंडिया तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल किट भी वितरित की।

कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 08:19 AM
महासमुंद
उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव के प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में अध्यक्ष जिला पैरा स्पोर्टस संघ महासमुंद निरंजन साहू  एवं जिला पैरा स्पोर्टस खिलाड़ी लक्की यादव राजीव पाण्डे अवॉर्ड वर्ष 2025-26 राज्य खेल अलंकरण हेतु चयनित होने पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने लक्की यादव को बधाई देते हुए सम्मानित किया। 

एकेडमी संचालन के लिए मांग पत्र 

अध्यक्ष, जिला पैरा स्पोर्टस संघ द्वारा दिव्यांग पैरा खिलाड़ियों के खेल गतिविधियों में विकास लाने हेतु दिव्यांग एवं सामान्य खिलाडियों के खेल के प्रति राष्ट्रीय भाव उत्पन्न करने हेतु समावेशी खेल एकेडमी (आवासीय एवं गैर आवासीय) संचालन के संबध में मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया, जिसमें खिलाडियों का निरंतर अभ्यास, पोषण, आहार व्यवस्था तथा तकनीकी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सुझाव रखा गया। इस अवसर पर मंत्री साव के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से मांग पत्र पूरी करने हेतु आश्वासन दिया गया। 

खिलाड़ियों को खेल कीट का वितरण 

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात व परिचय प्राप्त कर खेल कीट का वितरण कर बधाई एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अन्य जिला अधिकारी, प्राचार्य एकलव्य भोरिंग महेंद्र टंडन, एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक एकलव्य भोरिंग नीलम साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें