Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Awas Yojana: कोरिया में सरकारी योजना का असर, ब…
A permanent house received under the PM Awas Yojana(Image Source: CGDPR)
A permanent house received under the PM Awas Yojana(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Awas Yojana: कोरिया में सरकारी योजना का असर, बबीता-घासीराम को मिला सपनों का घर

PM Awas Yojana: कोरिया जिले के टेंगनी गांव निवासी बबीता और घासीराम का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूरा हुआ। पहले कच्चे घर में किराना दुकान चलाने के कारण उन्हें सामान खराब होने और आर्थिक नुकसान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पक्का घर और दुकान मिलने से उनका व्यवसाय सुरक्षित हुआ है और परिवार का भविष्य बेहतर हुआ है।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 03:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोरिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana: युवा जीवन में सपनों को पंख लगते हैं और ज्यादा खुशी होती है जब उन्हे आकार मिल जाता है। कुछ ऐसा ही सुखद जीवन कोरिया जिले के ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले बबीता और घास प्रसाद के जीवन में भी हुआ है। अपने छोटे से परिवार के साथ रहने वाले दंपत्ति को अपने सपनों का आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त हो गया है। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले दंपत्ति बबीता और घासीप्रसाद एक छोटे से किराना दुकान का संचालन करते थे। बेहद कम मात्रा में कृषि भूमि होने से वह अपने लिए एक पक्के मकान की आस संजोए रहते थे। उनके दो बच्चे हैं जो काफी छोटे हैं। किराने की दुकान से उनका जीवन यापन तो हो रहा था लेकिन वह अपने लिए पक्के मकान का सपना संजोए हुए थे।

प्रधानमंत्री आवास से सपना हुआ हकीकत

घासीराम और बबीता के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने एक बड़ा अवसर पैदा कर दिया है। पहले कच्चे के घर में रहकर किराने की दुकान चलाने में उन्हे बेहद परेषानी होती थी। ऐसे में कई सामान विक्रय के पहले ही खराब हो जाते थे। ऐसे में उन्हे जितनी आय होनी चाहिए थी वह होने के बजाए उनका नुकसान हो जाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले मकान में उन्होंने अपने लिए एक दुकान की जगह भी बना ली है और अब उससे वह सुखद जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

भविष्य की सुरक्षित राह

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित होने के बाद बबीता और घासीराम ने बताया कि अब उनके पास अपना पक्का मकान और उसमें ही एक पक्की दुकान का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे भविष्य की चिंता समाप्त हो गई है। अब ना तो समान खराब होगा और ना ही किसी तरह का नुकसान होगा। ऐसे में उनकी बड़ी समस्या का निराकरण एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाभ मिलने से पूरा हो गया है।

योजनाओं से सुखद जीवन

बबीता ने बताया कि उन्हे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तरफ से हर माह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए प्राप्त होते हैं। इससे दैनिक खर्च आसानी से चल जाता है। साथ ही पक्के आवास में सुरक्षित ईंधन की व्यवस्था के लिए शासन से उज्जवला येाजना के तहत सिलेंडर और गैस चूल्हा प्राप्त हो गया है जिससे भोजन पकाने के साथ ईंधन की समस्या का निराकरण हो गया है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें