PM Awas Yojana Gramin: पक्के घर का सपना हुआ पूरा, जशपुर में ग्रामीण परिवारों ने किया गृह प्रवेश
PM Awas Yojana Gramin: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने गृह प्रवेश किया। पक्का घर मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ नई उम्मीद और सम्मान मिला है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में कई परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।
प्रकाशित: 12 Sep 2026, 12:13 PM· अपडेट: 22 Oct 2026, 09:51 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana Gramin: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। योजना के तहत स्वीकृत आवासों के पूर्ण होने के बाद हितग्राही परिवारों को उनके नए आशियाने में गृह प्रवेश कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान और उत्साह के साथ गृह प्रवेश किया। वर्षों से पक्के और सुरक्षित घर की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए नया आवास उनके जीवन में खुशियों और सम्मान का नया अध्याय लेकर आया।
परिवारों ने नए मकानों में किया प्रवेशPM आवास योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पक्का घर मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित आवास की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर भी नई उम्मीद मिली है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणके माध्यम से जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
पक्के घर से बदली ग्रामीणों की तस्वीर
जशपुर जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। गृह प्रवेश के अवसर पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने हितग्राही परिवारों को नए आवास और नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।