Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार PM Awas Yojana: महासमुंद के 10,903 ग्रामीण परिवार…
PM Awas Yojana rural house in Mahasamund (Image Source - PRO)
PM Awas Yojana rural house in Mahasamund (Image Source - PRO)
राज्य सरकार

PM Awas Yojana: महासमुंद के 10,903 ग्रामीण परिवारों को मिला पक्का घर, नए आशियाने में गूंजे खुशियों के स्वर

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत महासमुंद जिले के ग्रामीण परिवारों को पक्के घरों की सौगात मिली है। नए आवास मिलने से परिवारों को मौसम की परेशानियों से राहत के साथ सुरक्षित और बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली है।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
11 Sep 2026, 07:13 PM
महासमुंद
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
PM Awas Yojana: पक्के और सुरक्षित घर का सपना अब जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए हकीकत बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 10,903 आवास पूर्ण होने के साथ हितग्राही परिवारों ने अपने नए आशियाने में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गृह प्रवेश किया। इनमें महासमुंद में 2,921, बागबाहरा विकासखंड में 2,221, पिथौरा में 2,967, बसना में 1,132 तथा सरायपाली में 1,662 आवास शामिल हैं। आज केन्द्रीय एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज चौहान द्वारा सक्ती जिला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई।

सपनों के आशियाने में परिवारों ने रखा कदम
परिवार में ख़ुशी का माहोल 

इसी तारतम्य में जिले के अप्रैल 2026 से अभी तक नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राही परिवारों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घरों को रंगोली, फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट से सजाया गया। लंबे समय से पक्के मकान का सपना संजोए परिवारों के लिए अपने नए घर में प्रवेश का यह अवसर बेहद भावुक और खुशी भरा रहा। जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्हें नए घर के लिए शुभकामनाएं दी गई।

ग्रामीण परिवारों ने जताया सरकार का आभार

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भालूचुवा की लक्ष्मीबाई ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से उन्हें सुरक्षित और पक्का घर मिलने से परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हुई है। अब उन्हें कच्चे मकान में बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिलेगी। इसी तरह ग्राम घोयनाबाहरा के हितग्राही श्री सुकसिंग ने कहा कि पक्के घर के साथ परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली है। उन्होंने कहा कि नए घर के रूप में मिली यह सौगात उनके परिवार के लिए भविष्य का आधार है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें