Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम तकनीक Poco X8 Power 5G: 10,000mAh बैटरी के साथ 4 सितंबर…
Poco X8 Power
Poco X8 Power
तकनीक Featured

Poco X8 Power 5G: 10,000mAh बैटरी के साथ 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Poco X8 Power 5G: भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। इसी दिन Poco X8 5G भी दस्तक देगा।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 01:18 PM
नई दिल्ली
Poco X8 Power 5G: भारत में अपनी X8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Poco X8 Power 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि स्मार्टफोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। Poco का दावा है कि यह उसके ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन होगा।

4 सितंबर को होगी लॉन्चिंग

Poco X8 Power 5G को भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया है। फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होने की पुष्टि की गई है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर भी देखा जा सकेगा।

कितनी होगी कीमत?

कंपनी ने अभी Poco X8 Power 5G की भारतीय कीमत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की शुरुआती कीमत 28,000 से 30,000 रुपए के आसपास हो सकती है। आधिकारिक कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।

डिस्प्ले और कैमरा में क्या मिलेगा?

Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 3500 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी जा सकती है। फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69K रेटिंग मिलने की भी संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा मिल सकता है, जिसमें OIS का सपोर्ट होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Snapdragon चिपसेट और लंबे अपडेट का दावा

फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। सॉफ्टवेयर के मामले में कंपनी चार बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करा सकती है। हालांकि, Poco X8 Power 5G का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार, 10,000mAh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर फोन को 3.5 दिन तक चलाने में सक्षम हो सकती है। Poco ने बैटरी की लंबी उम्र को लेकर भी दावा किया है और कहा है कि यह करीब छह साल तक बेहतर बैकअप देने में सक्षम होगी।

100W चार्जिंग के साथ दो नए फोन होंगे लॉन्च

लीक्स के मुताबिक Poco X8 Power 5G में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर मिलने की भी संभावना है। चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। Poco इसी इवेंट में X8 सीरीज का एक और मॉडल Poco X8 5G भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में भी Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इसकी खासियत 9,000mAh की बैटरी हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत और अन्य आधिकारिक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय स्पष्ट होंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें