Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय जहर वाले कैप्सूल : मुंबई में युवक गिरफ्तार, 1400 …
मोहर्रम जुलूस में जहर वाले कैप्सूल
मोहर्रम जुलूस में जहर वाले कैप्सूल
राष्ट्रीय

जहर वाले कैप्सूल : मुंबई में युवक गिरफ्तार, 1400 कैप्सूल जब्त

मुंबई के बायकुला में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुणे के एक 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर लोगों को जहरीले जिंक फॉस्फाइडमिले कैप्सूल बांटने का आरोप है, जिसके पास से 1400 कैप्सूल बरामद हुए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सलमान सईद नामक युवक ने कैप्सूल खाया और उसे उल्टी-बेचैनी होने लगी। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विशेष संवाददाता
28 Jun 2026, 10:55 AM
मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बायकुला इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने पुणे के 39 वर्षीय एक व्यक्ति को लोगों में कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड मिले कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

आरोपी के पास से करीब 1400 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। घटना उस समय सामने आई जब जुलूस में शामिल सलमान सईद नाम के एक युवक ने कैप्सूल खा लिया। इसके कुछ देर बाद उसे उल्टी और बेचैनी होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ऑनलाइन खरीदे थे कैप्सूल, दर्द कम करने का किया दावा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बीबीए की पढ़ाई कर चुका है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये कैप्सूल ऑनलाइन खरीदे थे। वह डोंगरी के एक होटल में ठहरा हुआ था। आरोपी का दावा है कि उसने ये कैप्सूल मोहर्रम के दौरान मातम करने वाले लोगों का दर्द कम करने के उद्देश्य से बांटे थे। हालांकि, पुलिस को उसके दावे पर संदेह है और वह इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

सलमान सईद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी कैप्सूल बांटने की कोई संतोषजनक वजह नहीं बता सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इतनी बड़ी संख्या में कैप्सूल कैसे हासिल किए और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए नमूने 

बरामद सभी कैप्सूल जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उनमें किस मात्रा में जिंक फॉस्फाइड या कोई अन्य जहरीला पदार्थ मौजूद था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले इराक और ईरान की यात्रा कर चुका है। पुलिस उसके संपर्कों और पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उसकी मानसिक स्थिति से जुड़ा कोई पहलू तो नहीं है।

कितना खतरनाक है जिंक फॉस्फाइड?

जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल आमतौर पर चूहों को मारने की दवा के रूप में किया जाता है। यह शरीर के अंदर पहुंचते ही पेट के अम्ल के संपर्क में आकर जहरीली गैस बनाता है। इसकी थोड़ी मात्रा भी इंसान के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे मामलों में उल्टी, बेचैनी, सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें