Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो से अधिक गांजा के साथ …
10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बलौदाबाज़ार

पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना लवन क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो पल्सर बाइक से गांजा की तस्करी कर ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से 10.204 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 May 2026, 12:54 PM
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना लवन क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक पल्सर बाइक से गांजा की अवैध तस्करी कर ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही 27 मई 2026 को थाना लवन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मेन रोड लवन पर घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें रोककर मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपी भागने की कोशिश भी नहीं कर सके और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। विधिवत तौल कराने पर कुल 10.204 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

बाइक और मोबाइल भी जब्त, तस्करी नेटवर्क पर शक

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11 AX 9159) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल के जरिए ग्राहक संपर्क और सप्लाई नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन वर्मा (25 वर्ष), निवासी ग्राम छांछी, थाना कसडोल और मुकेश कुमार ध्रुव (23 वर्ष), निवासी ग्राम छांछी, थाना कसडोल के रूप में हुई है। दोनों पर गांजा तस्करी और बिक्री में शामिल होने का आरोप है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने थाना लवन में अपराध क्रमांक 174/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है। बरामद गांजा, बाइक और मोबाइल को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों पर कानून का शिकंजा और कड़ा होता जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें