Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रा…
450 से अधिक ग्रामीण कांग्रेस में शामिल होते हुए
450 से अधिक ग्रामीण कांग्रेस में शामिल होते हुए
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ गांव में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा सहित कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 03:43 PM
दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत फूलपाड़ गांव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है।

इस कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नेताओं की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और क्षेत्र में बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत बताया।

ग्रामीणों ने विकास की अनदेखी का लगाया आरोप

कांग्रेस में शामिल होने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बुनियादी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही थी। उनका कहना था कि सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे नाराज होकर उन्होंने भाजपा से दूरी बनाकर कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश किया। इसमें कई पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिससे यह बदलाव और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस सामूहिक फैसले को बड़ी राजनीतिक घटना के रूप में देखा जा रहा है।

उपसरपंच और पंच भी हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में उपसरपंच कमलू कड़ती, पंच मनोज मीडियामी, जोगा बारसे, गांव प्रमुख नंदा बारसे, पांडु पोडियम, भीमा मीडियामी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा महेश मीडियामी, कोसा कुंजाम, गंगू वट्टी, रमेश वट्टी, मुकेश मीडियामी, भीमा वट्टी (पेरमा) और गोविंदा बारसे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों का यह जुड़ाव पार्टी के प्रति बढ़ते भरोसे का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें