Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्र…
अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायपुर संभाग

आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

आरंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में गुरुवार को अवैध रेत भंडारण को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आरंग-लवन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 12:08 PM · अपडेट: 29 Jun 2026, 10:12 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आरंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में गुरुवार को अवैध रेत भंडारण को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आरंग-लवन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्राम पंचायत की सरपंच कमलेश्वरी संतोष जलक्षत्री ने बताया कि गांव के निस्तारी तालाब के पास बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन खनिज विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। 

पुलिस आश्वासन मिलने के बाद हटाया चक्काजाम 

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उचित वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया और चक्काजाम हटा लिया, जिससे यातायात दोबारा सामान्य हो सका। चक्काजाम खत्म होने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया। महिला सरपंच कमलेश्वरी संतोष जलक्षत्री और उनके पति संतोष जलक्षत्री ने आरंग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सरपंच का आरोप है कि रेत भंडारण से जुड़े कुछ लोगों ने उनके पति के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने के दौरान उन्हें भी चोटें आईं। घटना के बाद सरपंच परिवार ने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरंग क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं।

ग्रामीणों ने किया आन्दोलन 
अवैध रेत कारोबार पर कार्रवाई करने की मांग 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि पहले ग्रामीणों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया गया। इसके बाद सरपंच और उनके पति की ओर से मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित स्थल पर रेत भंडारण की वैधता की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें