Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश छिंदवाड़ा में पढ़ाई छोड़ प्यार में डूबे दो टीचर, 100 KM का सफर तय कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे बच्चों ने खोली पोल फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश छिंदवाड़ा में पढ़ाई छोड़ प्यार में डूबे दो टीचर, 100 KM का सफर तय कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे बच्चों ने खोली पोल फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर पंजाब बंद, कई जिलों …
पंजाब बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था
पंजाब बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रीय Featured

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर पंजाब बंद, कई जिलों में स्कूल बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंदी सिंहों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद बुलाया। शुरुआती घंटों में बंद का मिला-जुला असर रहा। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

कीर्तिमान न्यूज
21 Aug 2026, 10:10 AM
पंजाब
पंजाब में सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का शुरुआती दौर में मिला-जुला और सामान्य असर देखने को मिला है। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही आम दिनों की तरह ही जारी है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से उन सिख कैदियों (बंदी सिंहों) की रिहाई की मांग को लेकर किया जा रहा है, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन फिर भी जेलों में बंद हैं। 

जगतार सिंह की पैरोल की भी मांग 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग भी इसमें शामिल है। मोर्चा की घोषणा के मुताबिक, यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। कौमी इंसाफ मोर्चा के इस आह्वान को किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) समेत कई प्रमुख संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। 

अति-आवश्यक सेवाओं को होगी छूट

हालांकि, कुछ संगठनों ने मांगों का समर्थन करने के बावजूद सड़कों पर उतरकर पूर्ण पंजाब बंद करने के तरीके से दूरी बनाई है। मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने व्यवस्था स्पष्ट करते हुए बताया कि बंद के दौरान केवल अति-आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है। उन्होंने कहा, "मेडिकल सेवाएं, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, शादी की बारातें और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को आने-जाने से नहीं रोका जाएगा। 

बंद पूरी तरह स्वैच्छिक 

इन अपवादों को छोड़कर बाकी गतिविधियों को बंद रखने की अपील की गई है।" संभावित अव्यवस्था को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटियाला शहर के एसपी मोहित अग्रवाल के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने मोर्चा के प्रतिनिधियों और संबंधित संगठनों के साथ पहले ही दौर की वार्ता पूरी कर ली थी। एसपी मोहित अग्रवाल ने कहा, "यह बंद पूरी तरह से स्वैच्छिक है। जो लोग अपनी दुकानें खोलना चाहते हैं या यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें जबरन नहीं रोका जाएगा। 

पुलिस जवानों की भारी तैनाती

पुलिस ने परिवहन व्यवस्था को लेकर भी रणनीति बनाई है ताकि आम जनता को जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।" इधर, मोहाली और चंडीगढ़ की सीमाओं पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीआरपीएफ (CRPF) और पंजाब पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई है। मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें