Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खा…
कमीशन के लालच में फंसे ग्रामीण
कमीशन के लालच में फंसे ग्रामीण
महासमुंद

कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार

महासमुंद के बसना क्षेत्र में कमीशन का लालच देकर ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और पासबुक, ATM, चेकबुक व सिम कार्ड लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को आशंका है कि उनके खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी या संदिग्ध लेन-देन में किया जा सकता है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 08:49 AM · अपडेट: 20 Nov 2026, 07:00 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने सीधे-सादे ग्रामीणों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और फिर उनके जरूरी दस्तावेज लेकर रफूचक्कर हो गए। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी निवासी राजकुमार तांडी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इन खातों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर साइबर ठगी और अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किया जा सकता है। पीड़ित राजकुमार तांडी के अनुसार, वह खेती-मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। 

कमीशन का लालच दे कर खुलावा खाता

कुछ समय पहले उसके साडू भाई हेमलाल चौहान ने उसे बताया कि ओडिशा से आए दो युवक एक ऐसी कंपनी से जुड़े हैं, जो नया बैंक खाता खुलवाने पर 1,500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का भारी-भरकम कमीशन देती है। इसके बाद राजकुमार की मुलाकात सुनील दुर्गा और थिमोथी छतरिया नाम के दो युवकों से हुई। दोनों ने खुद को ओडिशा का निवासी और जिला सहकारी बैंक का अधिकृत एजेंट बताया। कमीशन के लालच और आरोपियों के झांसे में आकर राजकुमार ने 11 अगस्त को जिला सहकारी बैंक की सरायपाली शाखा में अपना चालू खाता (Current Account) खुलवाया। 

वेरिफिकेशन के बहाने से ले गए दस्तावेज

खाता खुलते ही दोनों युवकों ने कंपनी से वेरिफिकेशन कराने का बहाना बनाया और राजकुमार से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड (ATM Card), चेकबुक उसी दिन खरीदा गया नया एयरटेल सिम कार्ड यह कहकर अपने पास रख लिया कि दो-चार दिनों में सारा सामान वापस कर देंगे। हालांकि, इसके बाद दोनों आरोपी गायब हो गए और उनका कोई सुराग नहीं मिला। जब राजकुमार ने आसपास पड़ताल की, तो पता चला कि वह अकेला इस ठगी का शिकार नहीं हुआ है। 

कमीशन की उम्मीद में फंसे ग्रामीण 

गांव के कई अन्य लोग भी इस जाल में फंस चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से गोकुल जगत, डमरूलाल सागर, हेमलाल चौहान, संतोष अग्रवाल, उत्तर कुमार सोना तमाम ग्रामीणों ने कमीशन की उम्मीद में अपने खाते खुलवाए और बैंकिंग दस्तावेजों समेत सिम कार्ड आरोपियों को सौंप दिए। ग्रामीणों का कहना है कि वे गरीब और कम पढ़े-लिखे हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंकिंग दस्तावेज और सिम देना कानूनी मुसीबत बन सकता है। 

ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार 

अब ग्रामीणों को डर है कि उनके खातों का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध या अवैध पैसों की हेराफेरी के लिए हो सकता है। राजकुमार और अन्य पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके और उनके साथियों के बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से होल्ड/फ्रीज किया जाए। आरोपी सुनील दुर्गा और थिमोथी छतरिया के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर अपराध की संगीन धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। 

पुलिस कर रही बारीकी से जांच 

बसना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि अब तक इन खातों से कितना लेन-देन हुआ है और इन दस्तावेजों को किस नेटवर्क तक पहुंचाया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े साइबर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें