Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब…
बसना में महिला से ठगी
बसना में महिला से ठगी
महासमुंद

डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश

बसना के वाधवा कॉम्प्लेक्स के पास खेत से लौट रही महिला को दो अज्ञात युवकों ने डॉक्टर का पता पूछने के बहाने रोका। महिला का दावा है कि इसके बाद उसकी सुध-बुध प्रभावित हो गई। घर पहुंचने पर करीब 80 हजार रुपये के सोने के जेवर गायब मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 09:56 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:06 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नगर के वाधवा कॉम्प्लेक्स के पास एक महिला के साथ दिनदहाड़े ठगी और लूट की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। खेत से लौट रही एक महिला को दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत में उलझाया और कुछ ऐसा कर दिया कि महिला की सोचने-समझने की क्षमता ही खत्म हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के गले से सोने की तुलसी माला और कान के टॉप्स उतारकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने परिजनों से सलाह के बाद थाने में मामला दर्ज कराया है। वार्ड नंबर 04 बसना की रहने वाली पीड़िता खेती-किसानी का काम करती हैं। 

दो अज्ञात युवकों ने पूछा पता 

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को वे रोजाना की तरह खेत से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे मेन रोड स्थित वाधवा कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंचीं, दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे पूछा, "दीदी, यहां आंख-कान के डॉक्टर कहां बैठते हैं?" महिला ने जब कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है और किसी और से पूछ लें, तो वे आगे बढ़ने लगीं। 

महिला का सुन्न हो गया दिमाग 

पीड़िता का कहना है कि इसके ठीक बाद उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है। दिमाग पूरी तरह सुन्न हो चुका था। वे उसी सुध-बुध में धीरे-धीरे अपने घर पहुंचीं। कुछ देर बाद जब उनकी तबीयत सामान्य हुई और होश आया, तो उनके होश उड़ गए। उनके गले में पहनी हुई सोने की तुलसी माला और दोनों कानों के सोने के टॉप्स गायब थे। 

महिला ने सुनाई आपबीती

चोरी गए आभूषणों का कुल वजन लगभग 13 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80,000 रुपये बताई जा रही है। घर पहुंचने के बाद महिला ने पूरी आपबीती अपने बेटे आकाश साव और परिवार के अन्य सदस्यों को बताई। इसके बाद परिजनों की सलाह पर पीड़िता बसना थाने पहुंचीं और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें