Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम ओटीटी द पिरामिड स्कीम : टीवीएफ की  लालच और बड़े घोटाले …
द पिरामिड स्कीम
द पिरामिड स्कीम
ओटीटी

द पिरामिड स्कीम : टीवीएफ की  लालच और बड़े घोटाले की कहानी दिखाएगी द पिरामिड स्कीम

टीवीएफ ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज पिरामिड मार्केटिंग, लालच और बड़े घोटाले की कहानी पर आधारित है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

प्रकाशित: 27 May 2026, 02:57 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 09:29 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय कंटेंट बनाने के लिए मशहूर द वायरल फीव यानी टीवीएफ ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला पोस्टर रिलीज होने के साथ ही इसकी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी भी सामने आ गई है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।टीवीएफ की पहचान हमेशा वास्तविक और समाज से जुड़े विषयों पर आधारित कहानियों के लिए रही है। ऐसे में दर्शकों को इस नई सीरीज से भी काफी उम्मीदें हैं।

लालच, महत्वाकांक्षा और धोखाधड़ी कहानी

‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी महत्वाकांक्षा, रातोंरात अमीर बनने के सपनों और पिरामिड मार्केटिंग जैसी विवादित योजनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। सीरीज का मुख्य किरदार गोल्डी नाम का एक युवक है, जो बेहतर जिंदगी और तेजी से पैसा कमाने की चाह में एक ऐसी दुनिया में कदम रखता है, जहां चमक-दमक तो बहुत है लेकिन उसके पीछे धोखे और लालच का जाल छिपा हुआ है। कहानी धीरे-धीरे दर्शकों को ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां भरोसा टूटता है, रिश्ते बदलते हैं और पैसे की लालसा इंसान को गलत रास्तों पर ले जाती है।

पोस्टर में दिखी घोटाले और ठगी 

सीरीज के पहले पोस्टर में परमवीर सिंह चीमा और रणवीर शौरी नजर आ रहे हैं। उनके पीछे अखबारों की सुर्खियां दिखाई गई हैं, जिनमें “सबसे बड़ा घोटाला” और “लाखों ठगे गए” जैसे शब्द माहौल को और रहस्यमय बनाते हैं।पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि सीरीज केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक बड़े वित्तीय घोटाले और उसके पीछे छिपे नेटवर्क को भी दिखाने वाली है।

दमदार स्टारकास्ट बढ़ा रही उत्सुकता

इस वेब सीरीज में परमवीर सिंह चीमा  मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ अनुभवी अभिनेता रणवीर शौरी और शेखर सुमन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।रणवीर शौरी अपनी गंभीर और प्रभावशाली अभिनय शैली के लिए जाने जाते हैं, जबकि शेखर सुमन लंबे समय बाद एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह स्टारकास्ट सीरीज को और ज्यादा दमदार बना सकती है।सीरीज का निर्देशन आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने किया है। टीवीएफ की पिछली कई सीरीज की तरह इसमें भी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित माहौल और सामाजिक संदेश देखने को मिल सकता है। आज के समय में ऑनलाइन निवेश, मल्टी लेवल मार्केटिंग और तेजी से पैसा कमाने वाली योजनाओं को लेकर लोगों में तेजी से आकर्षण बढ़ रहा है। ऐसे में ‘द पिरामिड स्कीम’ इसी मानसिकता और उसके खतरनाक परिणामों को कहानी के जरिए सामने लाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।

5 जून को प्रीमियर

टीवीएफ ने पुष्टि की है कि ‘द पिरामिड स्कीम’ का प्रीमियर 5 जून 2026 को   होगा ।OTT दर्शकों के बीच टीवीएफ की मजबूत लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि यह सीरीज रिलीज के बाद चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है। यह सीरीज केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को लालच और फर्जी निवेश योजनाओं के खतरों के प्रति जागरूक भी करेगी। टीवीएफ पहले भी ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘गुल्लक’ जैसी लोकप्रिय सीरीज के जरिए सामाजिक और वास्तविक विषयों को प्रभावशाली तरीके से पेश कर चुका है। इसी वजह से ‘द पिरामिड स्कीम’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

OTT पर क्राइम और स्कैम ड्रामा

पिछले कुछ वर्षों में OTT प्लेटफॉर्म पर स्कैम, वित्तीय अपराध और थ्रिलर ड्रामा आधारित कंटेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। दर्शक अब ऐसी कहानियों को पसंद कर रहे हैं, जो मनोरंजन के साथ वास्तविकता और सामाजिक संदेश भी पेश करें। ‘द पिरामिड स्कीम’ भी इसी श्रेणी की एक बड़ी सीरीज मानी जा रही है, जो लालच, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की कहानी को नए अंदाज में पेश करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें