Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Chhattisgarh Bus Strike: 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ का अल्टीमेटम Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति फिर विवादों में, गलत बजट से वेतन बांटने का आरोप Chhattisgarh education news: एकलव्य विद्यालय की बदहाली से परेशान छात्राएं सड़क पर उतरीं, 30 किमी दूर कलेक्टर से मिलने निकलीं Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Chhattisgarh Bus Strike: 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ का अल्टीमेटम Bilaspur DEO Office: 2021 की पदोन्नति फिर विवादों में, गलत बजट से वेतन बांटने का आरोप Chhattisgarh education news: एकलव्य विद्यालय की बदहाली से परेशान छात्राएं सड़क पर उतरीं, 30 किमी दूर कलेक्टर से मिलने निकलीं
W 𝕏 f
होम कांग्रेस Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के कार्य…
Preparations for Rahul Gandhi student event in Indore (Image Source: social media)
Preparations for Rahul Gandhi student event in Indore (Image Source: social media)
कांग्रेस Featured

Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ा, जगह न मिलने पर भी कांग्रेस ने कसी कमर

Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज - शिक्षा में सुधार अभियान’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि ऑनलाइन और QR कोड रजिस्ट्रेशन अभियान में तीन दिनों के भीतर 75 हजार से अधिक छात्रों और युवाओं ने भागीदारी दर्ज कराई है। हालांकि, आयोजन स्थल की प्रशासनिक अनुमति अभी लंबित है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Sep 2026, 10:49 AM
इंदौर
Rahul Gandhi Indore Program: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस का दावा है कि इस आयोजन के लिए युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अनुमति और जगह के आवंटन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इसके बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने साफ़ कर दिया है कि कार्यक्रम तय समय और तय जगह पर ही होकर रहेगा। कांग्रेस के अनुसार, 'छात्रों की गूंज - शिक्षा में सुधार अभियान' को लेकर छात्रों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

लगातार चलाया जा रहा संपर्क अभियान 

4 सितंबर की रात से शुरू हुए ऑनलाइन और क्यूआर (QR) कोड आधारित रजिस्ट्रेशन अभियान में महज़ तीन दिनों के भीतर 75 हजार से अधिक लोगों ने अपनी सहमति दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि रविवार तक ही रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 75 हजार पार कर गया था, जो सोमवार को और बढ़ गया। पार्टी को उम्मीद है कि मंगलवार तक यह संख्या 1 लाख के आंकड़े को छू लेगी। इसके लिए भंवरकुआं, विष्णुपुरी और खंडवा रोड जैसे छात्र बहुल इलाकों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

मैदान के लिए सीईओ को लिखा पत्र 

एक तरफ जहां तैयारियों का दावा है, वहीं दूसरी तरफ आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक हरी झंडी नहीं मिली है। चौकसे के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले शहर के कुछ कॉलेज और यूनिवर्सिटी के मैदानों का विकल्प दिया था, ताकि छात्र आसानी से पहुंच सकें। हालांकि, प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान के आवंटन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के सीईओ को पत्र लिखा है। 

दिन भर चला बैठकों का दौर 

सोमवार शाम तक इस पत्र का भी कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार किए बिना, आयोजन 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान पर ही किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को दिनभर कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर चला। इस दौरान अलग-अलग वार्डों और क्षेत्रों के हिसाब से नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी गईं। 

पदाधिकारयों से सीधा संवाद

वार्ड 74 से 77 की कमान सचिन सलूजा को सौंपी गई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया और छात्रों के बीच पैठ मजबूत करने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें