Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा
W 𝕏 f
होम रायपुर आफत बनी बारिश : आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, कई जिलो…
CG में भारी बारिश का अलर्ट
CG में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर

आफत बनी बारिश : आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए संवेदनशील बताए गए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
09 Aug 2026, 12:15 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप जारी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बादलों की गरज-चमक और तेज हवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज, 9 अगस्त को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश भर में बदरा जमकर बरसेंगे और कई इलाकों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को प्रदेश का औसतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। 

हवा में नमी का स्तर 86 % 

दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 05:35 बजे सूर्योदय हुआ, वहीं शाम 06:37 बजे सूर्यास्त होगा। हवा में नमी का स्तर 86% तक पहुँच चुका है, जिससे उमस के साथ-साथ बारिश का माहौल पूरी तरह बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश दर्ज की जाएगी। 

दो दिनों से हो रही तेज बारिश 
रूक-रूक कर होगी बारिश 

हालांकि, उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे इलाकों के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। यहाँ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 'भारी से बहुत भारी' वर्षा और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का अंदेशा जताया गया है। रायपुर संभाग समेत मध्य छत्तीसगढ़ में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय छत्तीसगढ़ के ऊपर दो मजबूत मौसमी सिस्टम एक साथ काम कर रहे हैं:

  1. कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Zone): दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती हवाओं का घेरा समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है, जो लगातार प्रदेश की तरफ नमी खींच रहा है।

  2. मानसून ट्रफ (Monsoon Trough): मानसून की मुख्य रेखा भी अपनी सामान्य स्थिति में सक्रिय बनी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या पानी भरे इलाकों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें