Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बारिश का कहर : बिलासपुर में जलभराव से कई इलाके डू…
बारिश के बाद जलभराव से डूबा रिहायशी इलाका
बारिश के बाद जलभराव से डूबा रिहायशी इलाका
बिलासपुर

बारिश का कहर : बिलासपुर में जलभराव से कई इलाके डूबे, घरों में घुसा पानी, राहत कार्य जारी   

बिलासपुर में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोमहानी, सरकंडा, मानिकपुर और देवरीखुर्द समेत कई क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अरपा चेक डैम की नहर टूटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 05:34 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:51 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रातभर हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर गया, जबकि निचली बस्तियां और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। कई घर चारों ओर से पानी से घिर गए, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

कई परिवार रातभर फंसे 

बिलासपुर के दोमहानी क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा गंभीर नजर आए। यहां 10 से अधिक मकान चारों ओर से पानी से घिर गए, जिससे कई परिवार पूरी रात अपने घरों में फंसे रहे। छोटे-छोटे बच्चे भी बाढ़ के पानी के बीच फंस गए और भोजन व जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान रहे। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें राहत एवं बचाव दल पर टिकी हैं।
रिहायशी इलाका और जलमग्न घरों
सरकंडा के बंधवापारा के घरों में घुसा पानी 
सरकंडा के बंधवापारा इलाके में भी बारिश का पानी घरों के भीतर तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर कई परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इलाके में लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

बारिश से पहले नगर निगम का वादा टुटा  

बारिश से पहले नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या नहीं होने का दावा किया था, लेकिन पहली बड़ी बारिश में ही कई इलाके पानी में डूब गए। इससे निगम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करनापड़ा।

अरपा चेक डैम की नहर टंटी 

लगातार बारिश के चलते अरपा चेक डैम की नहर मानिकपुर के पास टूट गई। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के गांवों में फैल गया और कई घरों में पानी भर गया। देवरीखुर्द, मानिकपुर सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

प्रशासन की टीम लगातार जुटी 

प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें