Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव…
शिवनाथ नदी में जांच करती पुलिस
शिवनाथ नदी में जांच करती पुलिस
बिलासपुर

सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता 

बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी प्रीति जॉन का शव बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थीं और उनकी स्कूटी पहले लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन मिलने का इंतजार है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 06:39 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 02:56 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी का शव बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित शिवनाथ नदी में मिला है। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थीं। उनकी स्कूटी पहले लावारिस हालत में बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। करीब पांच किलोमीटर दूर नदी में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 
बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के अनुसार, बुधवार को मोहभट्ठा इलाके में एक लावारिस स्कूटी मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी की डिक्की में उसकी चाबी भी मिली। वाहन नंबर के आधार पर स्कूटी के मालिक का पता लगाया गया।  

दर्ज नहीं होने से बढ़ी हैरानी

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका प्रीति जॉन (43) बलौदाबाजार में पदस्थ ट्रैफिक एसआई प्रियेश जॉन की पत्नी थीं। स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने उसके पति को वाहन की चाबी सौंप दी और महिला की तलाश शुरू की। बाद में बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी से उनका शव बरामद हुआ। बताया गया कि प्रीति 12 जुलाई से लापता थीं, लेकिन इस दौरान किसी भी परिजन ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, जिसे लेकर पुलिस भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नदी से बरामद शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन अभी प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 

छह महीने से अलग थे पति-पत्नी 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले दोनों अलग हो गए थे। एसआई प्रियेश जॉन बलौदाबाजार पुलिस लाइन में रह रहे थे, जबकि प्रीति बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में अलग निवास कर रही थीं। दोनों के बीच बातचीत भी बंद बताई जा रही है। इसी वजह से पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला 

जांच के दौरान पुलिस को प्रीति जॉन का मोबाइल फोन नहीं मिला है। न तो वह स्कूटी से बरामद हुआ और न ही शव के पास मिला। पुलिस का मानना है कि मोबाइल मिलने से महिला की अंतिम गतिविधियों, संपर्कों और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकता है। फिलहाल आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें