Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुल…
चौकीदार हत्या मामले में गिरफ्तारी
चौकीदार हत्या मामले में गिरफ्तारी
बिलासपुर

बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार

बिलासपुर के बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को पहली सफलता मिली है। आरोपी दिनेश राठिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 11:30 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:26 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर के चर्चित बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में आरोपी दिनेश राठिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
दिनेश राठिया पुलिस के अनुसार, दिनेश राठिया पहले किशोर अवस्था में किए गए अपराधों के कारण बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। हालांकि हत्या की घटना के समय वह और अन्य आरोपी बालिग हो चुके थे, जिसके चलते उन्हें प्लेस ऑफ सेफ्टी यूनिट में रखा गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है, जो अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। 

बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हुई थी संदिग्ध मौत

यह पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह का है। यहां नरेंद्र कुमार खाण्डे (42), पिता फेंकूलाल खाण्डे, सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर तैनात थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर गमछे से बांधे गए थे। इसके बाद उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। घटना के बाद परिजनों ने बाल संप्रेषण गृह की व्यवस्था और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

इससे जुड़ी खबरें... https://keertiman.com/hi/article/sensation-killing-guard-child-observation-home-police-investigating-suspicion-4-minors

हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में बंद थे आरोपी 

जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपियों में से एक की उम्र 20 साल हो चुकी थी और उसे जल्द ही केंद्रीय जेल भेजे जाने की तैयारी थी। वहीं अन्य आरोपी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में बाल संप्रेषण गृह में रखे गए थे।
तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि मामले के बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें