Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र…
Accused in Rajnandgaon fraud case(Image Source: Keertiman Media)
Accused in Rajnandgaon fraud case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव में शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर चारों को जमानत मिल गई है।

य
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 04:31 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बलराम साहू, युवराज साहू, मिलाप राम साहू और शुभम साहू शामिल हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामला कोमल साहू की मौत से जुड़ा है। उन्होंने 17 अक्टूबर 2025 को जहर खा लिया था। 
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल साहू पर कर्जदारों का दबाव था और निवेश की गई रकम वापस नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

पैसे दोगुने करने का दिया था झांसा

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने कोमल साहू को शेयर बाजार में निवेश और 'तंत्र-मंत्र' यानी चटिया-मटिया के जरिए रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। इस झांसे में आकर कोमल साहू ने करीब 4 करोड़ रुपए दे दिए। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर उनकी परेशानी बढ़ती गई। मामले की शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अजीज खान और योगेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर चार अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

4 अक्टूबर को हुई चारों की गिरफ्तारी

पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को बलराम साहू (46), निवासी बालोद, युवराज साहू (38), निवासी धमतरी, मिलाप राम साहू (62) और शुभम साहू (26), दोनों निवासी दुर्ग, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें