Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › चुनाव › Rajya Sabha Election 2026: यूपी की 10 और उत्तराखं…
Rajya Sabha Elections (Image Source: AI Photo)
Rajya Sabha Elections (Image Source: AI Photo)
चुनाव Featured

Rajya Sabha Election 2026: यूपी की 10 और उत्तराखंड-बंगाल की एक-एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 02:56 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 12:30 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rajya Sabha Election 2026: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने जा रही है। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए राज्यसभा चुनावों के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस चुनावी गहमागहमी में सबसे ज्यादा नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां 10 सीटों के लिए मुकाबला होना है। इसके अलावा उत्तराखंड की एक सीट और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाला यह राज्यसभा चुनाव बेहद निर्णायक साबित होगा। वजह यह है कि राज्य में अगले ही साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम दल इसे अपने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं।

चुनावी कार्यक्रम की पूरी समयसारिणी

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख: 29 सितंबर 2026

  • नामांकन की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 7 अक्टूबर 2026

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026

  • मतदान और मतगणना: 16 अक्टूबर 2026

16 अक्टूबर को सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम तक नतीजे भी साफ होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर क्यों हो रहा है चुनाव? 

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव की मुख्य वजह मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होना है। इस बार जिन प्रमुख चेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें प्रोफेसर राम गोपाल यादव, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, दिनेश शर्मा, रामजी, सीमा और गीता उर्फ चंद्रप्रभा शामिल हैं। इन बड़े चेहरों की विदाई और नए प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी प्रमुख पार्टियों के भीतर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

पश्चिम बंगाल: रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद उपचुनाव 

बात करें पश्चिम बंगाल की, तो वहां एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। दरअसल, राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद से ही कई सांसदों ने पद से त्यागपत्र दिया था। इनमें से कुछ नेता तो दोबारा चुनकर उच्च सदन पहुंच चुके हैं, लेकिन रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे से खाली हुई सीट अब तक खाली पड़ी थी। गौरतलब है कि रुक्मिणी मलिक इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। अब इस सीट पर दोबारा चुनाव की तारीख तय होने के बाद राज्य की राजनीति में यह उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार वह किस राजनीतिक दल के टिकट पर मैदान में उतरती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें