Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Ramdevra Bhadva Mela: दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, …
Ramdevra cylinder blast fire (Image Source: AI Photo)
Ramdevra cylinder blast fire (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Ramdevra Bhadva Mela: दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल ने समय रहते संभाली स्थिति

Ramdevra Bhadva Mela: जैसलमेर के रामदेवरा धाम में भादवा मेले से पहले एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मेले से पहले अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
08 Sep 2026, 06:42 PM
राजस्थान

Ramdevra Bhadva Mela: जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध रामदेवरा धाम में भादवा मेले से पहले बड़ा हादसा टल गया। मेले की तैयारियों के बीच एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद दुकान में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पोकरण दमकल विभाग की दो गाड़ियां रामदेवरा पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। वहीं रामदेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

भादवा मेले से पहले बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामदेवरा धाम में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भादवा मेले का औपचारिक शुभारंभ 13 सितंबर को होना है, लेकिन उससे पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में दुकानें, अस्थायी बाजार और भोजनालय लगाए जाते हैं। ऐसे में आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

समय रहते बुझाई गई आग, टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार दुकान में गैस सिलेंडर फटने के बाद आग भड़क उठी। धमाके के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मी सुरेश कुमार ने बताया कि टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। दुकान में मौजूद कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रामदेवरा में पहले भी सिलेंडर हादसा

रामदेवरा क्षेत्र में सिलेंडर से आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे करीब 10 दिन पहले 29 अगस्त को भी पोकरण के रामदेवरा रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में गैस लीकेज के कारण आग लग गई थी।

उस समय खाना बनाते दौरान सिलेंडर के वॉल्व से गैस का रिसाव हुआ था, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया था। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पिछली घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। भादवा मेले को देखते हुए प्रशासन ने व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि इसके बावजूद कई जगहों पर नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब मेले से ठीक पहले दुकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना के बाद एक बार फिर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें