Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राह…
रायपुर में लोन के नाम पर साइबर ठगी
रायपुर में लोन के नाम पर साइबर ठगी
🔴 BREAKING रायपुर

रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे

रायपुर के मोवा में साइबर ठगों ने लोन कंपनी के कर्मचारी बनकर तीन ग्राहकों से संपर्क किया और लोन से जुड़ी जानकारी के नाम पर कुल 86,800 रुपए ठग लिए। पुलिस मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और बैंक खातों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
20 Aug 2026, 12:16 PM
रायपुर
रायपुर में साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। इस बार ठगों ने लोन कंपनी के कर्मचारी बनकर लोगों को निशाना बनाया। फोन और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर आरोपियों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और लोन से जुड़ी जानकारी देकर उनका भरोसा हासिल किया। इसके बाद बैंक खाते में रकम जमा कराने के नाम पर तीन लोगों से कुल 86,800 रुपए ठग लिए गए। 
मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन उपलब्ध कराया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया।

लोन की जानकारी देकर बनाया भरोसा 

आरोपियों ने ग्राहकों को लोन से संबंधित जानकारी देते हुए खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और अन्य निजी विवरण हासिल करने की कोशिश की। इसके बाद लोन की रकम और उससे जुड़े लेनदेन का हवाला देकर ग्राहकों से आरोपियों के बताए बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। तीनों ग्राहकों से कुल 86,800 रुपए लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। ठगी का पता चलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच

आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और जिन बैंक खातों में रकम जमा कराई गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगों तक कंपनी के ग्राहकों के मोबाइल नंबर और लोन से जुड़ी जानकारी कैसे पहुंची। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोन, किस्त या भुगतान के नाम पर फोन करने वाले अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, OTP या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति लोन कंपनी का कर्मचारी बनकर भुगतान के लिए दबाव बनाता है, तो पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए बैंक खाते में पैसे जमा करने से भी बचें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें