Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार RBI survey: भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में 8.2% की…
India software export growth chart (Image Source: social media)
India software export growth chart (Image Source: social media)
केंद्र सरकार

RBI survey: भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में 8.2% की बढ़ोतरी, 2025-26 में 221.4 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

RBI survey: भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र ने 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश का सॉफ्टवेयर निर्यात 8.2% बढ़कर 221.4 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका और यूरोप भारत के सबसे बड़े बाजार रहे, जबकि BPO सेवाओं की निर्यात में बड़ी हिस्सेदारी बनी रही।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 10:45 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
RBI survey: भारत के आईटी सेक्टर ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश के सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वार्षिक सर्वेक्षण के मुताबिक, इस अवधि में भारत का सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात बढ़कर 221.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। आरबीआई के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज (ITeS) एक्सपोर्ट सर्वे में देश की 7,569 सॉफ्टवेयर निर्यात कंपनियों को शामिल किया गया था। इनमें से 2,363 कंपनियों ने अपनी जानकारी उपलब्ध कराई। इन कंपनियों का कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में करीब 89 प्रतिशत योगदान रहा। 
सर्वे के अनुसार, भारत के कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में बीपीओ (Business Process Outsourcing) सेवाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई से अधिक रही। आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज (ITeS) के निर्यात में बीपीओ सेवाएं सबसे प्रमुख क्षेत्र बनी हुई हैं। 

विदेशी बाजारों में भारत की पकड़ मजबूत

भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार बना रहा। कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 54.1 प्रतिशत रही। वहीं यूरोप का योगदान 31.8 प्रतिशत दर्ज किया गया। यूरोपीय देशों में ब्रिटेन की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जो कुल सॉफ्टवेयर निर्यात का 15.4 प्रतिशत है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की सॉफ्टवेयर सेवाओं की डिलीवरी मुख्य रूप से ऑफ-साइट मॉडल के जरिए हुई। कुल निर्यात में ऑफ-साइट सेवाओं की हिस्सेदारी 91.7 प्रतिशत रही। अगर विदेशी वाणिज्यिक उपस्थिति के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को भी शामिल किया जाए, तो 2025-26 में भारत का कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात 239.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 

विदेशी सहायक कंपनियों का कारोबार भी बढ़ा 

आरबीआई ने बताया कि भारतीय कंपनियों की विदेशों में स्थित सहायक कंपनियों का स्थानीय सॉफ्टवेयर कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। 2025-26 में यह कारोबार बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले यह 13.9 अरब डॉलर था। अमेरिका और ब्रिटेन इस क्षेत्र में भी प्रमुख बाजार बने हुए हैं। भारत का आईटी और सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। निर्यात में लगातार बढ़ोतरी देश की डिजिटल सेवाओं और तकनीकी क्षमता की बढ़ती मांग को दर्शाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें