Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कारोबार LIC को RBI की मंजूरी, HDFC Bank में 9.99% तक बढ़ा…
HDFC Bank के शेयर में तेजी
HDFC Bank के शेयर में तेजी
कारोबार

LIC को RBI की मंजूरी, HDFC Bank में 9.99% तक बढ़ा सकेगी हिस्सेदारी

देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इससे पहले बुधवार को बैंक का शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार दिखाई दिया।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
20 Aug 2026, 03:54 PM
नई दिल्ली
देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इससे पहले बुधवार को बैंक का शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार दिखाई दिया। 
पिछले कारोबारी सत्र में एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान गिरकर 715.10 रुपए तक पहुंच गया था और अंत में 720.15 रुपए पर बंद हुआ। गुरुवार को शेयर 725 रुपए पर खुला और शुरुआती कारोबार में 728.10 रुपए तक पहुंच गया।  

एचडीएफसी बैंक में एलआईसी की 4.11% हिस्सेदारी 

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त तक एलआईसी के पास एचडीएफसी बैंक की कुल शेयर पूंजी में 4.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। आरबीआई की अनुमति मिलने के बाद अब बीमा कंपनी के पास निर्धारित नियमों और शर्तों के अंतर्गत बैंक में अपना निवेश बढ़ाने का विकल्प रहेगा।  

52 सप्ताह के निचले स्तर से 2% ऊपर

एचडीएफसी बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, आरबीआई ने एलआईसी को बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर अधिकतम 9.99 प्रतिशत तक करने की मंजूरी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों को बाजार में समर्थन मिला। 

एलआईसी देश की बड़ी संस्थागत निवेशक 

जबकि एचडीएफसी बैंक निजी क्षेत्र के प्रमुख कर्जदाताओं में गिना जाता है। बैंक में हिस्सेदारी बढ़ने से वित्तीय सेवा क्षेत्र में एलआईसी का निवेश और मजबूत हो सकता है। हालांकि, आरबीआई की मंजूरी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि एलआईसी तुरंत अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत कर लेगी। निवेश बढ़ाने का फैसला बाजार की परिस्थितियों और कंपनी की रणनीति पर निर्भर करेगा।  

एलआईसी के शेयरों में 2% से अधिक तेजी

इस घटनाक्रम के बीच एलआईसी के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 413 रुपए पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह 415.55 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान बढ़कर 422.90 रुपए तक पहुंच गया।  

दोनों कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर 

एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद दोनों कंपनियों के शेयर निवेशकों की निगाह में बने हुए हैं। शेयर बाजार में आगे की चाल निवेश से जुड़ी गतिविधियों और व्यापक बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें