Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस Food Department Raid: 150 किलो मिठाई और पनीर गटर के हवाले, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड NH-53 Accident: दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस Food Department Raid: 150 किलो मिठाई और पनीर गटर के हवाले, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड NH-53 Accident: दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्क…
Sugar crisis in October (Image Source: social media)
Sugar crisis in October (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान

Sugar Distribution: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2026 के दौरान सरकारी राशन दुकानों पर शक्कर का वितरण प्रभावित हुआ है। नागरिक आपूर्ति निगम को शक्कर का स्टॉक नहीं मिलने के कारण अक्टूबर का आवंटन जारी नहीं हो सका। इससे राशनकार्डधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर में दो महीने का कोटा एक साथ मिलने की चर्चा है, लेकिन इस संबंध में अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 10:16 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sugar Distribution: त्योहारों की आहट के बीच छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। दीपावली जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले प्रदेश की सरकारी राशन दुकानों से शक्कर गायब हो चुकी है। त्यौहार के इस सीजन में जब हर घर में मिठाइयां और पकवान बनने की तैयारी होती है, तब सरकारी दुकानों पर चीनी न मिलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है। नागरिक आपूर्ति निगम ने अक्टूबर महीने के लिए शक्कर का आवंटन ही जारी नहीं किया है। नतीजा यह है कि कंट्रोल की दुकानों पर इस पूरे महीने शक्कर की बांट पूरी तरह ठप पड़ी है। राशनकार्डधारक उम्मीद लेकर दुकान पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें चावल और नमक लेकर ही संतोष करना पड़ रहा है।

आखिर क्यों बंद हुई शक्कर की सप्लाई? 

रायपुर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने से ही शक्कर का स्टॉक नहीं आ पाया है। बताया जा रहा है कि कारखानों से सप्लाई का यह संकट सिर्फ अक्टूबर का नहीं है, बल्कि सितंबर महीने में भी आपूर्ति प्रभावित रही थी। इसी बैकलॉग के चलते अक्टूबर का कोटा जारी ही नहीं किया जा सका। हैरानी की बात यह है कि त्योहार के मुहाने पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? इस सवाल का ठोस जवाब न तो खाद्य विभाग के पास है और न ही नागरिक आपूर्ति निगम के पास। अधिकारी सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि जैसे ही कारखानों से शक्कर की खेप मिलेगी, उसे तुरंत दुकानों तक पहुंचा दिया जाएगा।

सितंबर की मिली, लेकिन अक्टूबर की चीनी गायब 

हाल ही में खाद्य विभाग ने उन लोगों को राहत दी थी जो किसी वजह से सितंबर का राशन नहीं उठा पाए थे। उनके लिए 15 अक्टूबर तक वितरण की तारीख बढ़ाई गई थी। इस अवधि में कई लोगों को सितंबर की बकाया शक्कर तो मिल गई, लेकिन जैसे ही उन्होंने अक्टूबर महीने के कोटे की मांग की, उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया।

क्या नवंबर में मिलेगी दोगुनी राहत? 

स्थानीय राशन दुकान संचालकों का कहना है कि उन्हें विभाग से पहले ही संकेत मिल गए थे कि अक्टूबर में शक्कर का अलॉटमेंट नहीं आएगा। वहीं विभागीय गलियारों में चर्चा है कि अगर अक्टूबर में वितरण संभव नहीं हो सका, तो नवंबर महीने में कार्डधारियों को दो महीने (अक्टूबर और नवंबर) का कोटा एक साथ दिया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई लिखित या आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे आम जनता के बीच अनिश्चितता बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें