Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए क…
घर से रेस्क्यू किया गया तेंदुआ
घर से रेस्क्यू किया गया तेंदुआ
बलौदाबाज़ार

रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया

बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकम में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुआ कमजोर और बीमार पाया गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 03:26 PM
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र के ग्राम महकम में सोमवार सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस गया। घटना तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। घर के भीतर तेंदुए को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया।

सुबह होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर स्थिति का जायजा लिया। तेंदुए के घर के भीतर होने की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

रेस्क्यू अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से रेस्क्यू विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम को बुलाया गया। टीम ने कई घंटों तक सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। दोपहर करीब 2 बजे ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ काफी कमजोर और अस्वस्थ दिखाई दे रहा था। प्राथमिक जांच के बाद उसे उपचार के लिए भेजा गया है, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सके।

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली 

अधिकारियों ने बताया कि इलाज और स्वास्थ्य सुधार के बाद तेंदुए को रायपुर जंगल सफारी में रखा जाएगा। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें