Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद समीक्षा बैठक : महासमुंद में पंचायत योजनाओं की समी…
समीक्षा बैठक करते सीईओ अनुपमा आनंद
समीक्षा बैठक करते सीईओ अनुपमा आनंद
महासमुंद

समीक्षा बैठक : महासमुंद में पंचायत योजनाओं की समीक्षा, सीईओ ने दिए तेजी से काम के निर्देश

महासमुंद जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 03:52 PM · अपडेट: 04 Aug 2026, 04:44 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अनुपमा आनंद ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, तय लक्ष्यों के मुकाबले हुई प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी ली।

हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ 

समीक्षा के दौरान सीईओ अनुपमा आनंद ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और योजनाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए। 

आवास और मनरेगा कार्यों में तेजी लाने पर जोर 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वहीं मनरेगा के अंतर्गत रोजगार सृजन बढ़ाने और स्वीकृत कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और एनआरएलएम के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों की होगी नियमित निगरानी 

सीईओ ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, आरईएस के एसडीओ, मनरेगा एवं ग्राम पंचायत शाखा के कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक सहित एनआरएलएम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर चर्चा के बाद आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें