Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट लॉर्ड्स में रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी इतिहास, बन…
लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी
लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी
क्रिकेट

लॉर्ड्स में रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी इतिहास, बनेगा भारत का बड़ा रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इतिहास रच सकती है। दोनों खिलाड़ी साथ में 400 इंटरनेशनल मैच पूरे कर भारत की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 04:36 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:17 AM
लंदन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में तीसरा वनडे दोनों टीमों के लिए निर्णायक मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी जैसे ही लॉर्ड्स के मैदान पर एक साथ उतरेंगे, भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

रोहित-विराट की जोड़ी के नाम जुड़ेगा 400 मैचों का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी तीसरे वनडे में उतरते ही भारत के लिए साथ खेलने वाले 400 इंटरनेशनल मुकाबले पूरे कर लेगी। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन जाएगी। दुनिया के क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ पांच ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 400 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेले हैं। रोहित और विराट भी अब इस खास क्लब में शामिल होने जा रहे हैं। 

संगकारा-जयवर्धने की जोड़ी सबसे आगे 

400 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच साथ खेलने वाली जोड़ियों की सूची में श्रीलंका की कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने की जोड़ी सबसे ऊपर है। दोनों ने मिलकर श्रीलंका के लिए 550 मुकाबले खेले हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर माहेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी है, जिन्होंने 426 मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। वहीं कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने 418 मैच साथ खेले हैं। श्रीलंका की सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन की जोड़ी ने 408 मुकाबले खेले हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और मार्क बाउचर की जोड़ी 407 मैचों के साथ इस सूची में शामिल है।

सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटेगा 

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी 400वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली जोड़ी बन जाएगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम था। दोनों ने भारत के लिए साथ मिलकर 391 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। अब रोहित और विराट इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने जा रहे हैं। लॉर्ड्स में होने वाला यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास में रोहित-विराट की जोड़ी के लिए यादगार बन सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें