RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महासमुंद द्वारा मनाया गया रक्षा बंधन पर्व
RSS: महासमुंद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, अनुशासन, एकता, राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्रहित में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
क
कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
28 Aug 2026, 02:04 PM
महासमुंद
RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा महासमुंद में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। संघ की परंपरा के अनुसार, यहाँ रक्षाबंधन केवल पारिवारिक रिश्तों और भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रहकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र सुरक्षा के एक बड़े संकल्प के रूप में मनाया जाता है।
संगठन की शक्ति और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के मूल मंत्र संघ शक्ति युगे युगे (संगठन में ही शक्ति है) का स्मरण कराते हुए कहा कि अनुशासित समाज और राष्ट्र सेवा ही किसी भी देश की वास्तविक ताकत होती है। स्वयंसेवकों को समाज में एकता बनाए रखने, राष्ट्र की रक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहने और चरित्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
प्रमुख पदाधिकारियों और नागरिकों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर संघ के कार्य से जुड़े कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मीराम सिन्हा, ठाकुरराम भैया, घनश्याम सोनी, भूपेंद्र राठौड़, महेश चंद्राकर, योगेश चंद्राकर , शुभम निषाद और पूर्व विधायक विमल चोपड़ा सहित अनेक स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर समाज की एकजुटता और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।