Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम विदेश रूस-तालिबान : अफगानिस्तान को मिलेगा एयर डिफेंस सि…
रूस तालिबान में रक्षा डील
रूस तालिबान में रक्षा डील
विदेश

रूस-तालिबान : अफगानिस्तान को मिलेगा एयर डिफेंस सिस्टम, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

रूस और तालिबान सरकार के बीच मॉस्को में हुए रक्षा समझौते के तहत अफगानिस्तान को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य उपकरण मिलने की खबर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तालिबान की सैन्य क्षमता बढ़ेगी और पाकिस्तान के लिए सीमा पार हवाई कार्रवाई करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कीर्तिमान नेटवर्क
29 May 2026, 01:42 PM
मास्को
रूस और तालिबान सरकार के बीच एक बड़ा रक्षा समझौता हुआ है, जिसने दक्षिण एशिया की सामरिक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस अफगानिस्तान को एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है। माना जा रहा है कि यह कदम पाकिस्तान के लिए चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। यह समझौता रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ, जहां रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु और तालिबान सरकार के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद मौजूद थे। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

एयर डिफेंस सिस्टम

एयर डिफेंस सिस्टम किसी देश की हवाई सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा है, इसका उपयोग दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को पहचानने और उन्हें मार गिराने के लिए किया जाता है। यदि तालिबान को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम मिल जाता है, तो अफगानिस्तान की हवाई सुरक्षा पहले की तुलना में काफी मजबूत हो सकती है।

पाकिस्तान के लिए चिंता

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और तालिबान सरकार के संबंधों में कई बार तनाव देखने को मिला है सीमा पार आतंकी गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी होते रहे हैं। यदि अफगानिस्तान के पास उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम आ जाता है, तो पाकिस्तान के लिए अफगान सीमा के भीतर किसी भी तरह की हवाई कार्रवाई करना पहले से ज्यादा कठिन हो जाएगा। यही वजह है कि इस समझौते को इस्लामाबाद के लिए बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

सिर्फ एयर डिफेंस सिस्टम नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता केवल एयर डिफेंस सिस्टम तक सीमित नहीं है इसमें अन्य सैन्य उपकरणों और जमीनी हथियारों की आपूर्ति का भी प्रावधान शामिल है इसके अलावा रूस, तालिबान सरकार की सेना को प्रशिक्षण देने में भी मदद कर सकता है अभी तक दोनों देशों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन-कौन से हथियार दिए जाएंगे और उनकी संख्या कितनी होगी।

लंबे समय से बातचीत

सूत्रों के अनुसार तालिबान सरकार पिछले काफी समय से रूस के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रही थी मुल्ला मोहम्मद याकूब की हालिया मॉस्को यात्रा के दौरान इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई और आखिरकार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रूस अफगानिस्तान को कौन-सा एयर डिफेंस सिस्टम देगा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि समझौते में ड्रोन या अन्य आक्रामक हवाई हथियार शामिल हैं या नहीं।

रूस को फायदा

अफगानिस्तान के साथ बढ़ता रक्षा सहयोग रूस को मध्य एशिया में अपनी रणनीतिक स्थिति मजबूत करने का मौका देगा। अमेरिका और नाटो सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान में प्रभाव बढ़ाने के लिए रूस, चीन और अन्य क्षेत्रीय शक्तियां सक्रिय हैं। ऐसे में यह समझौता रूस की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बदल सकते हैं क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण

इस समझौते का असर केवल रूस और अफगानिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा। इसके प्रभाव पाकिस्तान, चीन, ईरान और अन्य पड़ोसी देशों की सुरक्षा नीतियों पर भी पड़ सकते हैं। फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि रूस तालिबान को कौन-सी सैन्य तकनीक और उपकरण उपलब्ध कराता है। यदि यह समझौता पूरी तरह लागू होता है, तो आने वाले समय में दक्षिण और मध्य एशिया के सुरक्षा समीकरण बदल सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें