Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 सं…
साइबर अपराध 175 लोगों पर कारवाई
साइबर अपराध 175 लोगों पर कारवाई
दुर्ग

साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई 

दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चल रहे म्यूल अकाउंट (किराए पर दिए जाने वाले बैंक खातों) के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान अब तक 1149 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 09:19 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:38 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चल रहे म्यूल अकाउंट (किराए पर दिए जाने वाले बैंक खातों) के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान अब तक 1149 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने 39 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 175 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

गरिब लोगों को लालच देकर ठगी  

पुलिस की जांच में सामने आया कि साइबर ठग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कमीशन या अतिरिक्त कमाई का लालच देकर उनके बैंक खाते अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद उन्हीं खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी, सट्टेबाजी, अवैध ट्रांजैक्शन और अन्य साइबर अपराधों की रकम का लेन-देन किया जाता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो लंबे समय से सक्रिय था।  

चौंकान वाला मामलें सामने आया 

दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों ने इस नेटवर्क की व्यापकता को उजागर किया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक मामले में 111 बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ। वहीं, एक अन्य प्रकरण में 22 खातों का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। सुपेला थाना क्षेत्र में भी 105 बैंक खातों के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। 

पोर्टल से अहम जानकारी मिली 

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर म्यूल अकाउंट धारकों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ऐसे खातों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने से ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ते हुए इसके मुख्य संचालकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

बैंक खाता को देना खतरा बन सकता है 

पुलिस ने नागरिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे किसी भी लालच या कमीशन के बदले अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता है, तो वह भी कानून के दायरे में आएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें